भारत

प्रेमी जोड़े ने दी जान, सामने आई ये बात

jantaserishta.com
21 Sept 2022 8:56 AM IST
प्रेमी जोड़े ने दी जान, सामने आई ये बात
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

प्रेम कहानी का दुखद अंत हुआ.
सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के दो अलग-अलग गांव के एक प्रेमी जोड़े का पेड़ पर लटका शव मिला है. पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल सहारनपुर भेज दिया है. बताया जा रहा है कि नागल थाना क्षेत्र के गांव बोहडपुर की रहने वाली एक नाबालिग लड़की दूसरे गांव रसूलपुर खेड़ी के रहने वाले अपने प्रेमी के साथ भाग गई थी.
परिजनों का कहना है कि दोनों करीब 15 दिन पहले फरार हो गए थे. मामले की रिपोर्ट 4 सितंबर को नागल थाने में दर्ज हुई थी. मंगलवार देर शाम बिहारीगढ़ पुलिस को सूचना मिली कि दो युवक-युवती की लाश मोहण्ड के जंगल में पेड़ पर लटकी हुई मिली है. मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत दोनों शवों को पेड़ से उतारकर जानकारी जुटाई.
इसके बाद लिखा पढ़ी कर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल सहारनपुर भेज दिया और जांच पड़ताल शुरू कर दी है. एसएसपी दिनेश ताडा ने बताया कि दोनों घर से फरार थे और लड़की पक्ष ने नागल थाने में लड़के के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था, आत्महत्या का मामला लग रहा है, दोनों शव की पहचान हो गई है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story