भारत

प्रेमी जोड़े ने ऑनर किलिंग की जताई आशंका, बोले- रिश्तेदार से पता चली ये बात

jantaserishta.com
2 Feb 2022 1:58 PM IST
प्रेमी जोड़े ने ऑनर किलिंग की जताई आशंका, बोले- रिश्तेदार से पता चली ये बात
x
जानिए पूरा मामला।

ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा में एक प्रेमी जोड़े ने पुलिस ने अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई है. उन पर ऑनर किलिंग का खतरा मंडरा रहा है. यह मामला जानसामाना गांव की रहने वाली लड़की और दुजाना गांव के रहने वाले लड़के के बीच का है. दोनों के बीच काफी लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था. इसके बाद दोनों ने कोर्ट में शादी कर ली. अब उन्होंने पुलिस को बताया कि हमें परिवार से जान का खतरा है.

दोनों ने भाग कर की शादी
लड़की ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि उसने अपनी मर्जी से प्रेमी के साथ शादी की है लेकिन उसे अब परिजनों से दोनों को खतरा महसूस हो रहा है कि कहीं उन्हें जान से न मार दिया जाए. क्योंकि कुछ दिन पहले उसे अपने एक रिश्तेदार से पता चला है कि उसके परिजन कोई बड़ी वारदात को अंजाम दे सकते हैं. वहीं इस मामले पर पुलिस का कहना है कि लड़का-लड़की बालिग हैं. दोनों ने अपनी मर्जी के प्रेम विवाह किया है. उन्हें परिजनों से जान का खतरा है. ऐसी लिखित शिकायत उन्हें मिली है. स्थानीय पुलिस इस मामले में जांच की जा रही है. इसके अलावा लड़की ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया है. जिसमें वो बता रही है कि उसके पति पंकज सिंह को जान का खतरा है. लिहाजा मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए गौतमबुध नगर पुलिस इस प्रकरण में बारीकी से नजर रख रही है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story