प्रेमी युगल ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, सदमे में दोनों के परिजन

औरैया: उत्तर प्रदेश के औरैया में प्रेमी युगल ने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी. बताया जा रहा है कि दोनों रात में ही घर से गायब हो गए थे. परिजनों ने मौखिक रूप से पुलिस को दोनों के गायब होने की सूचना दी थी. सुबह के समय दोनों का शव लहूलुहान हालत में ट्रैक पर पड़ा मिला. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और दोनों के परिजनों को इस घटना की सूचना दी. इस घटना के बाद दोनों के परिवार में कोहराम मच गया है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





