तालीबानी रवैया वायरल: प्रेमी जोड़े की पिटाई, गले में टायर डालकर घुमाया गया, फिर...

धार. मध्य प्रदेश के धार इलाके में ग्रामीणों का तालीबानी रवैया (Talibani Attitude) सामने आया है. यहां ग्रामीणों ने एक प्रेमी जोड़े (Lovers Couple) और उनकी सहयोगी नाबालिग लड़की को खुद ही सजा देते हुये उनके साथ पहले जमकर मारपीट की. बाद में उनके गले में टायर डालकर गांव में घुमाया गया. घटना 12 दिन पहले की बताई जा रही है, लेकिन उसका वीडियो अब सामने आया है. उसके बाद पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुये तीन को गिरफ्तार कर लिया है. शेष दो की तलाश की जा रही है. युवती अपने प्रेमी के साथ भाग गई थी और इससे उसके परिजन नाराज हो गये थे. वीडियो सामने आने के बाद पुलिस महकम में हड़कंप मच गया.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





