
x
गांव में मचा हड़कंप
Jharkhand झारखंड: गुमला जिले में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। रायडीह थाना क्षेत्र के पुराना रायडीह गांव में एक 19 वर्षीय युवक ने मामूली विवाद के बाद अपनी पांच महीने की गर्भवती नाबालिग प्रेमिका की कुल्हाड़ी से गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी प्रेमी सुमन यादव को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या में इस्तेमाल कुल्हाड़ी को भी बरामद कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार, मृतका मूल रूप से छत्तीसगढ़ के धरमजयगढ़ की रहने वाली थी और पिछले करीब एक सप्ताह से अपने प्रेमी सुमन यादव के घर में रह रही थी। इस दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर आरोपी सुमन ने आपा खो दिया और घर में रखी धारदार कुल्हाड़ी से अपनी ही प्रेमिका पर हमला कर दिया। वारदात के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया।
घटना की सूचना मिलते ही रायडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसडीपीओ गुमला ने बताया कि आरोपी ने पुलिस के सामने अपना अपराध कबूल कर लिया है और हत्या में इस्तेमाल हथियार भी बरामद कर लिया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी को किसी बात पर गुस्सा आ गया था, जिसके बाद उसने यह बर्बर कदम उठाया। पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि मृतका नाबालिग होने के बावजूद वह पिछले कई दिनों से आरोपी के साथ कैसे रह रही थी। मामले में पॉक्सो एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जा सकती है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि लड़की और सुमन यादव के बीच प्रेम संबंध थे, लेकिन परिवार को इसकी जानकारी नहीं थी। हत्या की खबर फैलते ही गांव में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। ग्रामीणों ने इस जघन्य अपराध की कड़ी निंदा की है और आरोपी को कड़ी सजा देने की मांग की है। उल्लेखनीय है कि तीन दिन पहले रांची में भी इसी तरह का मामला सामने आया था, जहां गोंदा थाना क्षेत्र के मिसिर गोंदा बस्ती में एक पति ने शक के आधार पर अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी थी। लगातार हो रही ऐसी वारदातों ने राज्य में महिलाओं की सुरक्षा और घरेलू हिंसा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
Tagsगुमला हत्याझारखंड अपराधगर्भवती नाबालिग की हत्याप्रेम प्रसंग हत्यासुमन यादवरायडीह थानागुमला पुलिसघरेलू हिंसाJharkhand Murder CaseMinor Girl MurderAmour KillingPOCSO ActGumla Crime NewsJharkhand Newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





