भारत
प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी को अर्धनग्न कर पीटा और जूतों की माला पहनाई, केस दर्ज
jantaserishta.com
7 Sept 2023 12:51 PM IST

x
वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।
बिजनौर: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में नगीना थाना क्षेत्र के हरगांव चादन में एक युवक को पहले प्रेमिका के परिवार वालों ने अर्धनग्न कर पीटा और फिर गले में जूतों की माला पहनाई। वह छोड़ने की गुहार लगाता रहा, मगर किसी ने नहीं सुना।
उसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित पक्ष की ओर से चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
मामला नगीना थाना क्षेत्र के हरगांव चादन की है। मोहम्मदपुर देवमल गांव के रहने वाले युवक तरूण का करीब एक साल से हरगांव चादन की रहने वाली एक युवती से प्रेम–प्रसंग चल रहा था। 2 सितंबर को वह अपनी प्रेमिका से मिलने नगीना आया था। जैसे ही लड़की के घरवालों को भनक लगी, तो वे नगीना पहुंच गए। लड़की को युवक के साथ देखकर घरवाले भड़क गए। इसके बाद उन्होंने तरूण को पहले अर्धनग्न कर जमकर पीटा। इसके बाद उसके गले में जूतों की माला पहनाकर अपमानित किया।
किसी ने इस घटना का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। नगीना क्षेत्राधिकारी (सीओ) संग्राम सिंह का कहना है कि पीड़ित युवक की तहरीर पर एक प्राथमिकी दर्ज की है, जिसमें अशोक कुमार, जितेन्द्र, दीपक और उमेश नाम के व्यक्ति को नामजद आरोपी बनाया गया है। जांच की जा रही है। मामले में विधिक कार्यवाही की जाएगी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





