भारत

सूटकेस में डालकर प्रेमिका का शव ले जा रहा था प्रेमी, तभी हुआ कुछ ऐसा...

jantaserishta.com
25 March 2022 5:23 PM IST
सूटकेस में डालकर प्रेमिका का शव ले जा रहा था प्रेमी, तभी हुआ कुछ ऐसा...
x
जब प्रेमी सूटकेस लेकर बाहर जा रहा था को गेस्ट हाउस संचालक और कर्मचारियों को उस पर शक हुआ.

रुड़की: उत्तराखंड के रुड़की में गेस्ट हाउस से सूटकेस में युवती का शव रखकर ले जा रहे युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. मामला पिरान कलियार का है. दोनों एक गेस्ट हाउस में ठहरे हुए थे. जब प्रेमी सूटकेस लेकर बाहर जा रहा था को गेस्ट हाउस संचालक और कर्मचारियों को उस पर शक हुआ. उन्होंने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी.

पुलिस ने मौके पर पहुंचते ही युवक से सूटकेस खुलवाया तो वहां खड़े सभी लोगों के होश उड़ गए. दरअसल, सूटकेस के अंदर एक युवती की लाश थी. पुलिस पूछताछ में युवक ने कहा कि दोनों में थे प्रेम संबंध थे. लोगों के तंज से परेशान होकर युवती ने खुद ही जहर खाया है. शव गंगनहर में फेंककर वह भी कूदकर आत्महत्या करने जा रहा था.
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर दोनों के परिजनों को सूचना दे दी है. पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. तहरीर आते ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा. आरोपी युवक गुलबेज हरिद्वार के ज्वालापुर के घोसियान मोहल्ले का रहने वाला है. जबकि युवती मंगलौर के लालबाड़ा की रहने वाली थी.
युवक अपनी प्रेमिका के साथ कलियार स्थित एक होटल में रहने आया था. प्रेमी युवक ने बताया कि वह पिछले 8 वर्षों से एक दूसरे को प्यार करते थे लेकिन उनके परिजन उनकी शादी को तैयार नहीं थे तो दोनों ने आत्महत्या करने का मन बनाया था. दोनों ने कलियार में आकर कमरा लिया था जहां दोनों ने जहर खाने की योजना बनाई. पहले प्रेमिका ने जहर खा लिया और वह मर गई. उसके बाद युवक शव को सूटकेस में रख कर होटल से बाहर निकलने लगा. तभी गेस्ट हाउस वालों ने उसे शक के चलते पकड़ लिया और पुलिस को बुला लिया. पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं और जानकारी जुटाने में लगे हैं. प्रथम दृष्टया में प्रेमी युवक की स्टोरी में झोल नजर आ रहा है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story