भारत

Gangrape: दरिंदा निकला प्रेमी, लड़की को दोस्तों को सौंपा, किया गैंगरेप

jantaserishta.com
12 Jun 2024 11:31 AM IST
Gangrape: दरिंदा निकला प्रेमी, लड़की को दोस्तों को सौंपा, किया गैंगरेप
x

सांकेतिक तस्वीर

उसका वीडियो भी बनाया।
धनबाद: एक नाबालिग लड़की को प्रेमजाल में फंसा कर आरोपी प्रेमी ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। उसने पहले अपने एक दोस्त के साथ मिलकर प्रेमिका से गैंगरेप किया फिर छह और दोस्तों को बुलाकर नाबालिग को उनके हवाले कर दिया। सभी हैवानों ने बारी-बारी से लड़की का रेप किया। इस दौरान उन्होंने उसका वीडियो भी बनाया। यह झारखंड के धनबाद की घटना है। पीड़िता की उम्र 14 साल है। वह अनाथ है।
जानकारी के मुताबिक, आरोपी ने नाबालिग प्रेमिका को दुहाटांड़ बुलाया और वहां अपने दोस्तों के साथ मिल कर उसके साथ गैंगरेप किया। घटना 10 जून की रात की है। 14 साल की रेप पीड़िता किशोरी ने पुलिस को बताया कि दुष्कर्म के दौरान मोबाइल से वीडियो भी बनाया जा रहा था।
झरिया इलाके की रहने वाली किशोरी ने बताया कि दुहाटांड़ के नाबालिग लड़के से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। उसी ने मिलने बुलाया था। एक घर में प्रेमी ने अपने एक दोस्त के साथ पहले किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसने अपने अन्य पांच दोस्तों को बुला लिया।
आरोपी लड़के रात के अंधेरे में किशोरी को पास की झाड़ी में ले गए। वहां बारी-बारी से लड़के किशोरी के साथ ज्यादती कर रहे थे। एक लड़का इस हैवानियत का वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर रहा था। इसी बीच स्थानीय लोगों को इसकी भनक लगी तो लोग वहां पहुंच गए। लोगों को देख कर लड़के वहां से भाग गए। भागने के दौरान एक आरोपी का मोबाइल वहीं गिर गया।
मोबाइल में गैंगरेप का वीडियो भी मिला है। पुलिस ने नाबालिग प्रेमी के अलावा उसके दोस्त चंदन कुमार साव को चिह्नित कर लिया है। सभी आरोपियों के खिलाफ किशोरी के बयान के आधार पर गैंगरेप व पॉक्सो की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है। जब्त मोबाइल चंदन का ही बताया जा रहा है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी भी की जा रही है। धनसार पुलिस ने मंगलवार को पीड़िता का मेडिकल कराया।
किशोरी अनाथ है। उसे चाइल्ड वेलफेयर कमेटी को सुपुर्द कर दिया गया है। कमेटी किशोरी की काउंसलिंग कर रही है। धनसार थाना प्रभारी मनोज पांडेय ने बताया, किशोरी के साथ गैंगरेप की बात सामने आई है। आरोपियों को चिन्हित कर लिया गया है। उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story