भारत

बाप रे! गुस्साए प्रेमी ने प्रेमिका का गला रेता, फिर किया ये काम

Admin
26 Feb 2024 6:15 AM GMT
बाप रे! गुस्साए प्रेमी ने प्रेमिका का गला रेता, फिर किया ये काम
x

सांकेतिक तस्वीर

पति कहीं बाहर काम करता है।
रांची: झारखंड से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। नवादा निवासी एक प्रेमी ने केन्दुआ निवासी शादीशुदा प्रेमिका का गला रेत दिया। केन्दुआ पांच नंबर थाना मोड़ के रविवार की सुबह इस घटना को अंजाम देने के बाद प्रेमी फरार हो गया है। घटना के बाद घायल महिला को एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया गया। यहां इमरजेंसी में उसका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।
तथाकथित प्रेमिका ने बताया कि वह केन्दुआ पांच नंबर में अपने फूफा के घर दो बच्चों के साथ रहती है। उसका पति कहीं बाहर काम करता है। चार साल से उसका नवादा के अलिगंज निवासी सूरज यादव से संबंध था। वह बिहार के गया से धनबाद आया था और यहां अपने दोस्त के घर बरमसिया में रह रहा था।
रविवार को महिला मॉर्निंग वॉक पर निकली थी। इसी दौरान सूरज ने पांच नंबर थाना मोड़ के पास पकड़ लिया और वहां खड़ी ट्रकों के पीछे ले जा कर चार लाख रुपए की मांग करने लगा। पैसे देने से इंकार करने पर उसने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। पहले उसने उसके शरीर पर चाकू चलाया। इसके बाद गले पर वार कर दिया। इससे वह लहूलुहान हो गई। किसी तरह वह सूरज के चंगुल से भगी। इसके बाद लोगों ने अस्पताल पहुंचा।
महिला का यह भी आरोप है कि उसके प्रेमी सूरज ने उसका मोबाइल छीन लिया है। इधर इस पूरे मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालांकि आरोपी फरार है, पुलिस पकड़ने के प्रयास में लगी है।
अस्पताल में भर्ती प्रियंका ने उसकी जीजी नवादा में रहती हैं। चार साल पहले वह उन्हीं के घर गई थी। उसी दौरान उसका सूरज से संपर्क हुआ था। तब से दोनों के बीच यह संपर्क चल रहा था।
Next Story