भारत

शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, नाजायज रिश्ते में आशिक का हुआ कत्ल

jantaserishta.com
19 Dec 2021 1:25 PM IST
शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, नाजायज रिश्ते में आशिक का हुआ कत्ल
x
लाठी-डंडों से पीटकर हत्याकर दी गई।

सुलतानपुर: यूपी के सुलतानपुर जिले के करौंदी कला क्षेत्र के हिंदुआ बाग में अपनी विवाहित प्रेमिका से मिलने आए एक व्यक्ति की लाठी-डंडों से पीटकर हत्याकर दी गई। पुलिस ने रविवार को बताया कि इस मामले में उक्त महिला के दो देवरों को गिरफ्तार कर लिया है।

सुलतानपुर के पुलिस अधीक्षक विपिन मिश्र ने बताया कि शनिवार रात अयोध्या जिले के मनगवां का रहने वाला यूनुस (40) अपनी प्रेमिका राजकुमारी यादव से मिलने जिले के करौंदी कला थाना क्षेत्र के हिंदुआ बाग में आया था। उन्‍होंने बताया कि इसकी जानकारी महिला के देवरों को हो गई और उन लोगों ने लाठी-डंडे से पीटकर यूनुस को घायल कर दिया जिसकी बाद में मौत हो गई। राजकुमारी का पति रमाशंकर मुंबई में टैक्सी चलाते थे और इस बीच राजकुमारी से यूनुस को प्रेम हो गया था। घटना की जानकारी मिलने पर थानाध्यक्ष अमरेंद्र बहादुर सिंह ने दोनों आरोपियों कृपाशंकर और शिव शंकर को गिरफ्तार कर लिया तथा मृतक यूनुस के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story