भारत

लड़की से मिलने पहुंचा प्रेमी, हत्या के बाद काटा गया प्राइवेट पार्ट, गुस्साए परिजनों ने घर के सामने किया अंतिम संस्कार

jantaserishta.com
25 July 2021 8:12 AM IST
लड़की से मिलने पहुंचा प्रेमी, हत्या के बाद काटा गया प्राइवेट पार्ट, गुस्साए परिजनों ने घर के सामने किया अंतिम संस्कार
x
लड़के की हत्या के बाद माहौल गर्म है.

बिहार के मुजफ्फरपुर (Muzaffarpur) में एक लड़के की हत्या के बाद माहौल गर्म है. मिली जानकारी के मुताबिक, 22 साल का सौरभ कुमार जो कि रामपुर गांव का रहने वाला था, उसे पड़ोस के गांव सोनबरसा में मौत के घाट उतार दिया गया. कथित तौर पर वह वहां अपनी प्रेमिका से मिलने गया था, वहां उसे लड़की के घरवालों ने देख लिया था और फिर उसकी जान ले ली. कहा गया है कि लड़की के घरवालों ने सौरभ को बहुत पीटा था और उसका प्राइवेट पार्ट तक काट दिया था.

सौरभ के घरवालों को उसकी पिटाई के बारे में बाद में बताया गया था. सौरभ की मौत के बाद उसका अंतिम संस्कार प्रेमिका के घर के सामने ही किया गया. फिलहाल शव को जलाने के बाद दोनों पक्षों के लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.
लड़की के मिलने पहुंचा था सौरभ
मिली जानकारी के मुताबिक, 23 जुलाई को सौरभ पड़ोस के गांव सोनबरसा पहुंचा था. दोनों को बात करते हुए लड़की के घरवालों ने देख लिया था. फिर उसको पीटा गया. पिटाई के बाद लड़के की हालत गंभीर हो गई. फिर उन्हीं ने सौरभ को हॉस्पिटल में भर्ती करवाया और उसके घरवालों को सूचना दे दी. इलाज के दौरान सौरभ की मौत हो गई. इस बीच लड़की के घरवाले फरार हो गए थे.
गुस्साए परिजनों ने लड़की के घरवालों के सामने ही सौरभ का अंतिम संस्कार किया था. मौके पर पुलिस भी पहुंची थी, लेकिन तब तक चिता को आग लगा दी गई थी. इस वजह से लड़के के घरवालों की भी गिरफ्तारी हुई है. घटना को लेकर स्थानीय लोगो में काफी आक्रोश है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story