भारत

प्रेमी जोड़े ने नदी में लगाई छलांग, युवती की मौत तो वही युवक की तलाश जारी

jantaserishta.com
29 Jan 2022 7:57 PM IST
प्रेमी जोड़े ने नदी में लगाई छलांग, युवती की मौत तो वही युवक की तलाश जारी
x
पढ़े पूरी खबर

नोएडा-दिल्ली बॉर्डर पर कालिंदी कुंज के पास शनिवार को एक प्रेमी जोड़े ने यमुना नदी में छलांग लगा दी। रेस्क्यू ऑपरेशन के तहत युवती को नदी से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया, यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया, जबकि युवक की तलाश अब भी जारी है।

नोएडा सेक्टर-126 थाना प्रभारी भरत कुमार राठी ने बताया कि सूचना मिली थी कि दिल्ली नोएडा बॉर्डर कालिंदी कुंज के पास यमुना नदी में एक युवक और एक युवती ने यमुना नदी ने छलांग लगा दी है। घटना की जानकारी मिलने के बाद तत्काल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और इसकी जानकारी डायल 112 को भी दी गई थी।
रेस्क्यू टीम और गोताखोरों को मौके पर बुलाया गया। गोताखोरों ने आधा घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद युवती को बरामद कर लिया। उसे नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया, यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
थाना प्रभारी ने बताया कि युवक की तलाश की जा रही है। पुलिस ने युवक के परिजनों को बुला लिया है। युवती की पहचान दिल्ली के महरौली निवासी सायरा बानो और युवक का नाम वकील है। दोनों दिल्ली से ब्रेजा कार में सवार होकर नदी के पुल पर आए थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story