प्रेमी ने स्टेज पर चढ़कर दुल्हन के मांग में सिंदूर भरा, देखता रहा गया दूल्हा, लोग रह गए सन्न, फिर...

DEMO PIC
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां खोराबार थाना क्षेत्र के कुसम्ही बाजार में बीती रात फिल्मी अंदाज में पहुंचे प्रेमी ने स्टेज पर दूल्हे के सामने दुल्हन के मांग में सिंदूर भर दिया जिससे वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वहां मौजूद लोग तरह-तरह की बातें करने लगे। मिली जानकारी के अनुसार कुसम्ही बाजार निवासी सुदामा विश्वकर्मा की लड़की की शादी शिव नाथ विश्वकर्मा पुत्र दीपचंद विश्वकर्मा निवासी छपरौली जिला देवरिया के साथ तय किया था। जिसकी बरात बुधवार को आई थी। शाम को धूमधाम से द्वारपूजा कार्यक्रम संपन्न हुआ और वरमाला की तैयारी शुरू हुई। रात लगभग 10 बजे वरमाला के लिए लड़की व लड़का स्टेज पर चढ़े तभी लड़की का प्रेमी गोलू विश्कर्मा पुत्र अशोक विश्वकर्मा निवासी बरौली थाना पिपराईच वहां पहुंच गया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





