भारत

प्रेमी ने दोस्त के साथ मिलकर प्रेमिका को उतारा मौत के घाट, प्रॉपर्टी पर थी नजर

jantaserishta.com
21 March 2024 11:11 AM IST
प्रेमी ने दोस्त के साथ मिलकर प्रेमिका को उतारा मौत के घाट, प्रॉपर्टी पर थी नजर
x

सांकेतिक तस्वीर

शव नदी में फेंक दिया था.
पालघर: महाराष्ट्र के पालघर में हुई एक महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने सोलापुर और धुले जिले से दो लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस का कहना है कि महिला एक युवक के साथ रिलेशन में थी. उसने प्रेमी पर शादी का दबाव बनाया और प्रॉपर्टी भी नाम करने को कहा तो प्रेमी ने अपने दोस्त के साथ मिलकर हत्या कर दी. पुलिस ने इस मामले में आरोपियों को अरेस्ट कर कार्रवाई शुरू कर दी है.
एजेंसी के अनुसार, पालघर के पुलिस अधीक्षक बालासाहेब पाटिल ने कहा कि 7 फरवरी को वैतरणा नदी में महिला का सिर कटा हुआ शव मिला था. शुरू में उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी थी. महिला के दाहिनी बांह पर 'ममता' शब्द लिखा हुआ था. वह चांदी की अंगूठियां पहने थी. इस मामले में पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था.
जांच पड़ताल के बाद पुलिस को पता चला कि चांदी की अंगूठियां धुले की एक दुकान से खरीदी गई थीं. इसके बाद जांच आगे बढ़ी और महिला की शिनाख्त धुले के शिरपुर की रहने वाली 32 वर्षीय ममता पावरा के रूप में हुई.
पुलिस ने इनपुट के आधार पर हत्या के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया. इनमें सोलापुर से 45 वर्षीय गोविंद यादव और धुले के शिरपुर से महेश रवींद्र बडगुजर को पुलिस ने पकड़ा. पुलिस ने बताया कि महिला आरोपी गोविंद यादव के साथ रिलेशन में थी. पूछताछ के दौरान पता चला कि वह गोविंद यादव पर शादी करने और संपत्ति उसके नाम करने के लिए दबाव डाल रही थी.
शादी की बात को लेकर प्रेमी-प्रेमिका के बीच विवाद हुआ. यही हत्या का कारण बना. आरोपी गोविंद यादव ने ममता की हत्या की साजिश रची. इसके लिए उसने अपने सहयोगी महेश रवींद्र बडगुजर को भी साथ ले लिया. दोनों ने महिला की हत्या कर शव वैतरणा नदी में फेंक दिया था. पुलिस दोनों के खिलाफ कार्रवाई में जुटी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story