भारत

महिलाओं से आशिक मिजाजी और छेड़खानी करना लोको पायलट को पड़ा भारी, हुआ ये हश्र!

jantaserishta.com
14 March 2022 12:10 PM IST
महिलाओं से आशिक मिजाजी और छेड़खानी करना लोको पायलट को पड़ा भारी, हुआ ये हश्र!
x
महिलाओं ने सहायक लोको पायलट को पेड़ से बांधकर जमकर पिटाई की.

चाईबासा: झारखंड के चक्रधरपुर में एक सहायक लोको पायलट को महिलाओं से आशिक मिजाजी और छेड़खानी करना महंगा पड़ गया. महिलाओं ने सहायक लोको पायलट को पेड़ से बांधकर जमकर पिटाई की. इस दौरान महिलाओं के पतियों ने भी सहायक लोको पायलट को सड़क पर घसीट-घसीट कर लात घूसों से पीटा.

मामला बंडामुंडा की रेलवे कॉलोनी का है. यहां रेलवे क्वार्टर में रहने वाला सहायक लोको पायलट रोशन कुमार आए दिन उसके क्वार्टर से गुजरने वाली महिलाओं को छेड़ता था. अपने क्वार्टर की खिड़की से ही महिलाओं को गंदे इशारे किया करता था. कॉलोनी की महिलाएं रेल चालक रोशन कुमार की इस हरकत से काफी दिनों से परेशान थीं. कई महिलाओं ने तो उसके घर के रास्ते से जाना ही छोड़ दिया था.
महिलाएं रेल चालक रोशन कुमार की छेड़खानी से बचने के लिए घर पर ही दुबक कर बैठने को मजबूर थीं. लेकिन इस बार महिलाओं का सब्र का बांध टूट गया. जैसे ही रेल चालक रोशन कुमार ने वहां से गुजर रही एक महिला को गालियां देनी शुरू कीं तो वह उसके क्वार्टर तक जा पहुंची और उसे चेतावनी देते हुए कहा कि अगर दोबारा वह ऐसा करता है तो अंजाम बुरा होगा. लेकिन अकेली महिला को देखकर वह उस पर हावी होने लगा और उससे बदसलूकी करने लगा.
अकेली महिला को रोशन से लड़ता देख बाकी महिलाओं में भी हिम्मत आई. और सभी ने रोशन के घर के आगे मोर्चा खोल दिया. रोशन इतने में भी चुप नहीं हुआ और सभी महिलाओं को गाली देने लगा. फिर क्या था कॉलोनी के सभी लोग घर से बाहर निकल आये और रोशन के क्वार्टर में जबरन दाखिल होकर उसे घर से बाहर निकाला और पेड़ पर बांध दिया. पेड़ से बंधे रेल चालक रोशन की महिलाओं ने एक-एक कर चप्पलों से जमकर पिटाई की. पुरुषों ने भी रोशन कुमार को सड़क पर घसीट-घसीट कर लात-घूसों से जमकर पीटा.
आखिरकार महिलाओं व अन्य लोगों की पिटाई से रोशन कुमार का आशिक मिजाजी और लफंगई का भूत उतर गया. उसने सभी से माफी मांगी और अपने किये पर शर्मिंदगी जाहिर की. जिसके बाद महिलाओं ने उसे माफ कर दिया. महिलाओं ने चेतावनी भी दी कि अगर उसने दोबारा ऐसी हरकत की तो उसे घसीटते हुए सीधे थाने ले जाया जाएगा. बता दें, आरोपी रेल चालक रोशन कुमार शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं. सभी उसके साथ वहीं क्वार्टर में ही रहते हैं. फिर भी वह इस तरह की हरकत करने से बाज नहीं आता. उसकी पत्नी भी उसकी इन हरकतों से काफी परेशान थी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story