भारत

चाबी गायब होने पर लॉकर को तोड़ा गया, अंदर का नजारा देखकर महिला के उड़े होश! FIR दर्ज

jantaserishta.com
3 March 2022 1:50 PM IST
चाबी गायब होने पर लॉकर को तोड़ा गया, अंदर का नजारा देखकर महिला के उड़े होश! FIR दर्ज
x
एक ब्रांच में हेराफेरी का अनोखा मामला सामने आया है.

गाजियाबाद: गाजियाबाद के थाना सिहानी गेट इलाके में स्थित पंजाब नेशनल बैंक की एक ब्रांच में हेराफेरी का अनोखा मामला सामने आया है. बैंक की एक लॉकर में रखी गई करीब 65 लाख रुपए की ज्वेलरी पर किसी ने हाथ साफ कर दिया लेकिन किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी. यहां तक की बैंक कर्मचारी भी इससे अंजान बने रहे. अब बैंक कर्मचारियों पर मुकदमा दर्ज किया गया है.

दरअसल, अशोक नगर निवासी प्रियंका गुप्ता का खाता पिछले 20 वर्षों से सिहानी गेट थाने के नेहरू नगर इलाके में पंजाब नेशनल बैंक की एक शाखा में खुला हुआ था. प्रियंका गुप्ता ने इसी बैंक के लॉकर में अपनी ज्वेलरी रखी थी, जिसकी कीमत करीब 65 लाख रुपये बताई जा रही है.
प्रियंका ने 2019 में आखिरी बार लॉकर का उपयोग किया था, जिसके बाद जब उसने दिसम्बर 2021 में लॉकर खोलने के लिए बैंक में संपर्क किया तो उनका लॉकर नहीं खोला जा सका क्योंकि उसमें उनकी चाबी नहीं लग रही थी. इसके बाद बैंक कर्मचारियों और मैनेजर द्वारा उन्हें एक नंबर देकर यह कह कर भेज दिया गया कि शीघ्र ही आप को सूचित किया जाएगा. लगातार दो तीन बार संपर्क करने पर भी जब प्रियंका गुप्ता को जवाब नहीं मिला तो उन्होंने इस लॉकर को तुड़वाने का फैसला लिया गया, जिसके बाद बैंक कर्मचारियों की मौजूदगी में इस लॉकर को तोड़ा गया. जब लॉकर टूटा तो प्रियंका गुप्ता के होश उड़ गए. लॉकर में रखा हुआ उनका कीमती सामान गायब था.
केवल पीले कपड़े में लिपटा हुआ कुछ सामान बचा हुआ थी. लॉकर में रखे गए करीब 65 लाख रुपये के गहने गायब हो चुके थे, जिसके बाद प्रियंका गुप्ता ने गाजियाबाद के सिहानी गेट थाने में अपनी शिकायत दर्ज करवा दी है. पुलिस का कहना है कि हमने मामला दर्ज कर लिया है और कार्रवाई की जा रही है. जाहिर है लोग अपने कीमती सामान के लिए अपने घर से भी ज्यादा बैंक के लॉकर को सुरक्षित मानते हैं. अब बैंक के लॉकर से भी यदि कीमती सामान गायब होने लगे तो लोगों का भरोसा बैंकों से उठना लाजमी है. बहरहाल पुलिस ने 2019 से इस शाखा में तैनात कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story