भारत

रविवार को एक दिन के लिए रहेगा लॉकडाउन, राज्य सरकार का फैसला

jantaserishta.com
5 Jan 2022 11:16 PM IST
रविवार को एक दिन के लिए रहेगा लॉकडाउन, राज्य सरकार का फैसला
x
बड़ी खबर

तमिलनाडु में बढ़ते कोविड मामलों पर काबू पाने के लिए छह जनवरी से नाइट कर्फ्यू और रविवार को लॉकडाउन लगाने का फैसला लिया गया है. मुख्यमंत्री एमके स्टालिन मे कहा कि रात के 10 बजे से सुबह के पांच बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू रहेगा. वहीं 9 जनवरी से सुबह सात बजे से रात के दस बजे तक रेस्टोरेंट से लोग खाना खरीदकर ले जा सकते हैं.

उन्होंने कहा कि एक से 9वीं कक्षा तक ऑनलाइन क्लास ही चलेगी. 10 और 12वीं कक्षा के लिए स्कूल खुलेंगे. सरकार ने कहा कि रविवार (नौ जनवरी) को सबकुछ बंद रहेगा तथा बसों, लोकल ट्रेनों तथा मेट्रो में सिर्फ 50 प्रतिशत क्षमता के साथ संचालन की अनुमति होगी.
सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार, सभी सरकारी और निजी 'पोंगल आयोजनों' एवं संस्कृतिक कार्यक्रमों को स्थगित किया जा रहा है और सभी मनोरंजन तथा अन्य पार्क बंद रहेंगे. सप्ताह में शुक्रवार, शनिवार और रविवार को लोगों को धार्मिक स्थलों पर जाने की अनुमति नहीं होगी. राजनीतिक, सांस्कृतिक और सामाजिक आयोजनों के संबंध में फिलहाल लागू पाबंदियां जारी रहेंगी.
राज्य में बुधवार को कोरोना के 4,862 नए मामले सामने आए हैं और 9 लोगों की मौत हुई है. इस समय 16,577 सक्रिय मरीज हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story