
x
नए साल से पहले परिवार में मातम.
मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में बुधवार को एक दर्दनाक रेल हादसे में दो सगी बहनों की मौके पर ही मौत हो गई. यह हादसा उस समय हुआ जब दोनों बहनें रेलवे ट्रैक पार करने की कोशिश कर रही थीं. अचानक तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आने से दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. इस हादसे से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है.
मृतक बहनों की पहचान कशिश (18) और तनिष्का (15) के रूप में हुई है. दोनों बहनें मुरादाबाद जिले के बीजना गांव की रहने वाली थीं. पुलिस के अनुसार, दोनों बुधवार दोपहर घर से पास के खेतों में बथुआ तोड़ने के लिए निकली थीं. इसी दौरान यह हादसा हो गया.
भोजपुर थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि यह हादसा दोपहर करीब 2:15 बजे बीजना चक बेगमपुर रेलवे अंडरपास के पास हुआ. जब दोनों बहनें रेलवे ट्रैक पार कर रही थीं, तभी मुरादाबाद की ओर से रामनगर जा रही मुरादाबाद-रामनगर पैसेंजर ट्रेन आ गई.
ट्रेन की रफ्तार तेज होने के कारण दोनों बहनें संभल नहीं पाईं और ट्रेन की चपेट में आ गईं. हादसा इतना भीषण था कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. आसपास मौजूद लोगों ने घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी.
सूचना मिलते ही भोजपुर थाना पुलिस आनन-फानन में मौके पर पहुंची. पुलिस ने दोनों शवों को रेलवे ट्रैक से हटवाया और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की. इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया.
पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया है. परिजन घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गए और उनका रो-रोकर बुरा हाल है. गांव में भी शोक का माहौल है. थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि हादसे के समय कोई चेतावनी या अन्य कारण तो नहीं थे. फिलहाल इसे दुर्घटना माना जा रहा है.
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान बरती जाने वाली सावधानी पर सवाल खड़े कर दिए हैं.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





