भारत

स्टेशन पर RPF सिपाही की सतर्कता से दो कांवड़ियों की जान बची, LIVE वीडियो...

jantaserishta.com
2 Aug 2026 4:31 PM IST
स्टेशन पर RPF सिपाही की सतर्कता से दो कांवड़ियों की जान बची, LIVE वीडियो...
x
सामने आया वीडियो.
सुल्तानगंज: श्रावणी मेले के दौरान बिहार के भागलपुर में सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ सिपाही की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से दो कांवड़ियों की जान बच गई। जानकारी के अनुसार सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-1 पर ट्रेन संख्या 12368 विक्रमशिला एक्सप्रेस स्टेशन से रवाना हुई। इसी दौरान दो कांवड़िये चलती ट्रेन से उतरने का प्रयास कर रहे थे। पहला श्रद्धालु के उतरने के बाद दूसरे श्रद्धालु को भी नीचे उतारने में मदद कर रहा था। ऐसे में दोनों का संतुलन बिगड़ने पर आरपीएफ सिपाही मृत्युंजय कुमार ने दोनों को सुरक्षित उतारा, जिससे वह गिरने से बच गए।
रेलवे अधिकारियों ने आरक्षक मृत्युंजय कुमार की सतर्कता, कर्तव्यनिष्ठा और साहस की सराहना की है। अधिकारियों का कहना है कि श्रावणी मेले जैसे धार्मिक आयोजन के दौरान लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना रेलवे और आरपीएफ की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती, लगातार निगरानी और यात्रियों को जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं। हर प्लेटफॉर्म पर पर्याप्त मात्रा में आरपीएफ जवानों को तैनात किया गया है, जिससे समय रहते हर घटना को रोका जा सके। इसके लिए श्रावणी मेला से पहले एक उच्चस्तरीय बैठक भी की गई थी, जिसमें कई पहलुओं पर बात हुई थी और उसी हिसाब से काम किया जा रहा है।
मालदा रेल मंडल ने सभी यात्रियों और श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे किसी भी परिस्थिति में चलती ट्रेन में चढ़ने या उतरने का प्रयास न करें। रेलवे द्वारा जारी सुरक्षा नियमों का पालन करें और अपनी यात्रा को सुरक्षित एवं सुखद बनाएं। अधिकारियों ने कहा कि थोड़ी सी लापरवाही भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है, इसलिए सभी यात्रियों को सुरक्षा मानकों का पालन करना चाहिए।
श्रावणी मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए पूर्व रेलवे के मालदा मंडल ने सुरक्षा, संरक्षा और श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं। मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) मालदा मनीष कुमार गुप्ता के निर्देश पर विभिन्न स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है। वहीं, आरपीएफ जवानों की तैनाती और सुरक्षा प्रबंधन सहायक सुरक्षा आयुक्त एवं प्रभारी बरुण कुमार बेहरा के पर्यवेक्षण में संचालित किया जा रहा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story