भारत

कुछ सेकेंड में बची दो मासूमों की जान, बहुत ही खतरनाक मंजर देखें

jantaserishta.com
12 Oct 2024 11:40 AM IST
कुछ सेकेंड में बची दो मासूमों की जान, बहुत ही खतरनाक मंजर देखें
x
देखें LIVE वीडियो.
मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ में शुक्रवार को सदर बाजार थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है.य हां एक मकान का अगला हिस्सा भरभरा कर गिर गया. ये घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई जो कि वायरल हो रहा है. वीडियो भयानक है. इसमें पहले दिखता है कि गली से एक स्कूटी सवार गुजरता है. इसके बाद दूसरी ओर से साइकिल पर एक बच्चा और फिर एक महिला वहां से गुजरते. इसके बाद लगाभग 9-10 साल के दो लड़के वहां से निकलते दिखते हैं.
बच्चे जैसे ही एक मकान के बगल से क्रॉस करते हैं, वैसी ही वह मकान ढहकर सड़क पर गिर जाता है. बच्चे सेकंडभर के अंतराल से बाल- बाल बचते हैं. दरअसल, मामला मेरठ के सदर बाजार थाना क्षेत्र के ढोलकी मोहल्ले का है जहां पर बताया जा रहा है कि एक लगभग 100 से 150 साल पुराने मकान का बाहरी हिस्सा भर भरा कर गिर गया.
यह पूरी घटना वहां लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जिसका वीडियो वायरल है. वीडियो में देखा जा सकता है कि मकान का हिस्सा गिरने से पहले दो बच्चे भी वहां सड़क से जा रहे थे , जैसे ही मकान गिरने की आहट हुई तो दोनों बच्चे भाग गए और बाल बाल बच गए.
बताया जा रहा है कि मकान काफी जर्जर हालत में था हालांकि अभी यह नहीं पता चल सका है कि यह बच्चे कौन थे और कहां जा रहे थे. बताया जा रहा है कि मकान एक जैन समाज के ट्रस्ट का था. यह भी बताया जा रहा है कि कई बार कैंटोनमेंट बोर्ड की ओर से भी मकान को गिराने का नोटिस भी भेजा गया था और शुक्रवार दोपहर के समय मकान अपने आप ही भरभरा कर गिर गया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story