भारत

40 मासूम की जान जोखिम में डाली, रेलवे फाटक का ये वीडियो आया सामने

jantaserishta.com
3 Aug 2022 2:25 PM IST
40 मासूम की जान जोखिम में डाली, रेलवे फाटक का ये वीडियो आया सामने
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

देखें वीडियो।

नोएडा: ग्रेटर नोएडा में रेलवे ट्रैक पर एक बड़ा हादसा टल गया. रेलवे ट्रैक से गुजर रही बस ड्राइवर की लापरवाही की वजह से रेलवे फाटक से टकरा गई. गनीमत रहा कि दूसरी ओर का फाटक जल्दी से खोल दिया गया, जिस कारण ट्रेन आने से पहले ही बस रेलवे ट्रैक को पार कर गयी, जिस वजह से एक बड़ा हादसा टल गया इस दौरान बस में करीब 40 मासूम बच्चे सवार थे.

एमसी गोपीचंद स्कूल के बस में 40 बच्चे सवार होकर सोमवार सुबह स्कूल जा रहे थे. स्कूल के समय में देरी होने की वजह से ड्राइवर आया राम ने बस स्पीड में चलानी शुरू कर दी. इसी दौरान जब वह ग्रेटर नोएडा के मारीपत रेलवे स्टेशन फाटक के पास पहुंचा, तब रेलवे का फाटक बंद हो रहा था लेकिन ड्राइवर ने स्पीड बढ़ा दी.
नतीजा यह हुआ कि बस फाटक से टकराते हुए रेलवे ट्रैक पर जा रुका. इस दौरान फाटक पर मौजूद रेलवे कर्मचारियों ने बस ड्राइवर को रोकने का इशारा भी किया था लेकिन बस ड्राइवर रुका नहीं. वहीं दूसरी तरफ का फाटक बंद होने के कारण बस बीच रेलवे ट्रैक पर फंस गई, हालांकि ट्रेन आने से पहले रेलवे कर्मचारियों ने दूसरी तरफ का फाटक खोल दिया.
इस वजह से बस समय रहते ट्रैक पार गया और एक बड़ा हादसा टल गया. इस दौरान पूरी घटना रेलवे फाटक के पास लगे सीसीटीवी में कैद हो गयी. जब हमने बादलपुर थाना प्रभारी से इस घटना के ऊपर बात की तो उन्होंने बताया कि मामला संज्ञान में है, घटना सोमवार सुबह की है हालांकि अब तक किसी के भी द्वारा शिकायत नहीं दी गई है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story