भारत

शराब कारोबारी का PSO 50 लाख लेकर फरार

Subhi
18 Dec 2025 7:55 AM IST
शराब कारोबारी का PSO 50 लाख लेकर फरार
x
50 लाख लेकर फरार

गुरुग्राम पुलिस ने वाइन शॉप के मालिक के पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर (पीएसओ) को 50 लाख रुपये लेकर फरार होने के मामले में गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान जय प्रताप सिंह के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के बेलहर का रहने वाला है। पुलिस ने उसके पास से 49.50 लाख रुपये की राशि बरामद कर ली है, जबकि शेष 50 हजार रुपये उसने फरारी के दौरान खर्च कर दिए थे.

एजेंसी के अनुसार, यह घटना 10 दिसंबर की है. सेक्टर-57 स्थित अपने ऑफिस से शराब दुकान के मालिक ने जय प्रताप सिंह को 50 लाख रुपये एक कार में दिल्ली भेजे थे. उसे यह रकम दिल्ली में एक परिचित को सौंपनी थी. जय प्रताप सिंह पिछले करीब 10 साल से वाइन शॉप मालिक के यहां पीएसओ के रूप में काम कर रहा था.

शिकायत में कहा गया है कि आरोपी ने कहा था कि वह फरीदाबाद के सूरजकुंड के पास है, लेकिन कुछ समय बाद उसका मोबाइल बंद हो गया. जब काफी देर तक कैश दिल्ली नहीं पहुंचा और आरोपी से संपर्क नहीं हो सका, तो वाइन शॉप के मालिक ने सेक्टर-50 थाना पुलिस से शिकायत की.


Next Story