भारत

हैवानियत की हदें पार...लड़की के साथ दुष्कर्म, करने लगा ब्लैकमेल, पहुंचा सलाखों के पीछे

jantaserishta.com
17 March 2024 9:05 AM IST
हैवानियत की हदें पार...लड़की के साथ दुष्कर्म, करने लगा ब्लैकमेल, पहुंचा सलाखों के पीछे
x

सांकेतिक तस्वीर

आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
भदोही: उत्तर प्रदेश के भदोही (Bhadohi) में एक महिला के साथ रेप कर उसका वीडियो बना लिया गया. इसके बाद आरोपी ने पीड़ित लड़की को वीडियो वायरल करने की धमकी दी और ब्लैकमेल करने लगा. पीड़िता ने इस मामले की शिकायत पुलिस से की. पुलिस ने केस दर्ज कर 22 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
एजेंसी के अनुसार, प्रयागराज जिले के हंडिया के रहने वाले 22 वर्षीय राहुल यादव पर 20 साल की लड़की ने रेप का आरोप लगाया है. पीड़िता ने पुलिस से की गई शिकायत में कहा है कि आरोपी ने उसके साथ रेप किया और वीडियो बना लिया. वीडियो बनाने के बाद आरोपी उसे वायरल करने की धमकी देने लगा.
ज्ञानपुर थाना प्रभारी विनोद कुमार तिवारी ने बताया कि आरोपी राहुल यादव अपने गांव में रहने वाले अपने बड़े भाई की ससुराल में आता जाता था. इस दौरान उसकी बातचीत लड़की से होने लगी. तीन मार्च को राहुल लड़की को बाइक पर बैठाकर एक जगह ले गया और उसके साथ रेप किया. आरोपी ने रेप करने के साथ ही वीडियो भी बना लिया.
पुलिस का कहना है कि घटना के बाद आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 5 मार्च तक कई बार लड़की को ब्लैकमेल किया. इसके बाद पीड़िता पुलिस के पास पहुंची और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. SHO ने कहा कि महिला की मेडिकल जांच अभी नहीं कराई गई है. आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story