भारत

एक साथ खत्म हुई तीन दोस्तों की जिंदगी, परिवार में कोहराम, हुई ये घटना

jantaserishta.com
5 April 2022 2:40 PM IST
एक साथ खत्म हुई तीन दोस्तों की जिंदगी, परिवार में कोहराम, हुई ये घटना
x
शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

सिवनी: मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में हिर्री नदी में डूबने से तीन युवकों की मौत हो गई. मामला बरघाट विकासखंड के जेवनारा गांव का है. पुलिस सूत्रों के अनुसार, सुबह प्रशांत गौर निवासी सिवनी, आर्यन श्रीवास्तव निवासी सिवनी और वंश बिसेन अपने अन्य मित्रों के साथ पिकनिक मनाने के लिए बरघाट विकासखंड के ग्राम जेवनारा स्थित हिर्री नदी में गए हुए थे.

इसी बीच ये तीनों नहाते समय पानी में डूब गए. इन तीनों की उम्र 17 से 18 वर्ष बताई गई है. घटना की सूचना अन्य साथियों ने पुलिस को दी. पुलिस ने घटना की सूचना पाकर हिर्री नदी में डूबे युवकों की तलाश शुरू की. शाम तक तीनों के शव नदी से निकाले गए. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. जिसके बाद उन्हें परिजनों को सौंप दिया जाएगा.
इससे पहले, यूपी के जफराबाद में जंगल घाट पर नहाने गया किशोर नदी में डूब गया. साथ में गए अन्य बच्चों के शोर मचाने पर जुटे लोगों ने करीब आधे घंटे बाद उसे पानी से बाहर निकाला. उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया. जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया.पुलिस के बताया कि जफराबाद थाना क्षेत्र के नवाबाद जंगल निवासी 15 वर्षीय जयप्रकाश निषाद अपने तीन साथियों के साथ गोमती नदी में नहाने गया था. नहाने के लिए जैसे ही नदी में कूदा. जब काफी देर तक वह ऊपर नहीं आया तो उसके साथ गए दो साथियों ने बचाव के लिए शोर मचाया. आसपास के लोगों ने उसे जैसे-तैसे ढूंढकर वापस बाहर निकाला. लेकिन उसकी जान नहीं बचा पाए.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story