भारत
पति बना हैवान! हाथ पर गुदे 'P' और 'L' ने खोला कत्ल का राज, मफलर-ईंट का इस्तेमाल
jantaserishta.com
24 Dec 2025 12:45 PM IST

x
क्राइम न्यूज़.
वाराणसी: वाराणसी के चोलापुर थाना क्षेत्र के कैथोर गांव में 21 दिसंबर को एक 28 वर्षीय महिला की सिर कुचली लाश बरामद हुई. पुलिस ने महिला के हाथ पर बने अंग्रेजी अक्षर P और L के टैटू के जरिए उसकी पहचान लक्ष्मी मिश्रा के रूप में की. जांच में पता चला कि उसके पति प्रदीप मिश्रा ने ही शक के चलते इस वारदात को अंजाम दिया है. आरोपी ने 19 दिसंबर की रात गला घोंटने के बाद ईंट से चेहरा कुचलकर शव को बाजरे के ढेर में छिपा दिया था. अब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त मफलर और ईंट बरामद कर ली है.
चोलापुर पुलिस को जब महिला का शव मिला, तो उसकी पहचान पूरी तरह मिटाने की कोशिश की गई थी. चेहरा बुरी तरह कुचला हुआ था. एडीसीपी वरुणा नीतू कात्यान के मुताबिक, महिला के हाथ पर लिखे 'PL' से पुलिस ने कड़ियां जोड़ीं. P का मतलब प्रदीप और L का मतलब लक्ष्मी निकला.
जब पुलिस ने प्रदीप की तलाश की, तो वह गायब मिला. यहीं से शक गहरा गया. पुलिस ने कड़ी मेहनत के बाद बीते दिन आरोपी प्रदीप मिश्रा उर्फ गुड्डू को महमूदपुर मोड़ से धर दबोचा. कड़ाई से पूछताछ में उसने जुर्म कबूल कर लिया.
पूछताछ में आरोपी प्रदीप ने बताया कि उसकी शादी 2017 में हुई थी, लेकिन उसे अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था. 19 दिसंबर को वह लक्ष्मी को अपनी बहन के घर जौनपुर ले गया था, जहां फिर विवाद हुआ. गुस्से में प्रदीप उसे चाय पिलाने के बहाने ऑटो में बैठाकर सुनसान रास्ते पर ले गया. वहां उसने पहले मफलर से लक्ष्मी का गला घोंटा और फिर पहचान छिपाने के लिए ईंट से चेहरा कुचलकर शव को झाड़ियों में फेंक दिया.
46 वर्षीय प्रदीप ने सोचा था कि चेहरा कुचल देने से लाश लावारिस रह जाएगी और वह बच निकलेगा. वह वारदात के बाद वापस अपनी बहन के घर चला गया था. फिलहाल, पुलिस ने उसके कब्जे से घटना में इस्तेमाल किया गया ऑटो, मोबाइल फोन और वह सीमेंटेड ईंट भी बरामद कर ली है जिससे चेहरा कुचला गया था. अब आरोपी सलाखों के पीछे है. टैटू की एक छोटी सी निशानी ने शातिर कातिल के मंसूबों पर पानी फेर दिया और मृतका को इंसाफ दिलाने में मदद की.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





