भारत

कांग्रेस से 4 बार विधायक रहे नेता ने थामा बीजेपी का दामन

Nilmani Pal
25 Nov 2022 10:43 AM GMT
कांग्रेस से 4 बार विधायक रहे नेता ने थामा बीजेपी का दामन
x

दिल्ली। एम शशिधर रेड्डी केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी, केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल और तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष बंदी संजय कुमार की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हुए। एम शशिधर रेड्डी तेलंगाना के सनतनगर से चार बार के विधायक हैं, उन्होंने हाल ही में कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था।

एम. शशिधर रेड्डी अविभाजित आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एम. चन्ना रेड्डी के बेटे हैं। शशिधर रेड्डी, कई दशकों से एक निष्ठावान कांग्रेसी थे और उन्होंने तेलंगाना कांग्रेस के नेताओं के 'कांग्रेस लॉयलिस्ट्स फोरम' का नेतृत्व भी किया।

रेड्डी ने 1960 के दशक में पार्टी का चुनाव चिह्न जब 'बैल का जोड़ा' और उसके बाद 'गाय और बछड़ा' था, तब से खुद के और अपने दिवंगत पिता के कांग्रेस के साथ पुराने संबंध को याद करते हुए कहा कि उनके पिता की ही सलाह पर बाद में इंदिरा गांधी ने ''हाथ'' का चिह्न चुना था। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी के मामलों में पैसे का दबदबा बढ़ रहा है। शशिधर रेड्डी ने यह भी आरोप लगाया कि दिग्विजय सिंह से लेकर एक के बाद एक कांग्रेस प्रभारियों ने पार्टी का बहुत नुकसान किया है और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में एक निष्ठावान को नियुक्त करने को लेकर उनके जैसे पार्टी नेताओं के विचारों को नजरअंदाज किया गया।


Next Story