भारत

नेता ने उगला जहर, कहा- हिंदू धर्म पूरी दुनिया के लिए खतरा

jantaserishta.com
13 Sept 2023 9:29 AM IST
नेता ने उगला जहर, कहा- हिंदू धर्म पूरी दुनिया के लिए खतरा
x
सनातन धर्म पर सीएम के बेटे के बयान पर बवाल थमा नहीं है।
चेन्नै: सनातन धर्म पर तमिलनाडु सीएम के बेटे उदयनिधि स्टालिन के बयान पर बवाल थमा नहीं है। इस बीच डीएमके के ही एक और नेता ए. राजा लगातार इस मामले में बवाल बढ़ाते दिख रहे हैं। सनातन धर्म की एड्स और कुष्ठ रोग से तुलना करने वाले ए. राजा ने अब एक टीवी डिबेट में कहा है कि सनातन धर्म सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के लिए खतरा है। ए. राजा ने कहा, 'जाति नाम की वैश्विक बीमारी जो पूरी दुनिया में फैली है, उसकी वजह भारत ही है। इससे लोगों को जाति के नाम पर और उनकी अमीरी-गरीबी के नाम पर बांटा गया। जाति को सामाजिक भेदभाव के लिए इस्तेमाल नहीं किया जा सकता।'
ए. राजा ने कहा कि दुनिया के दूसरे देशों में भी जाकर जो भारतीय बसे हैं, वे वहां भी हिंदू धर्म के नाम पर जाति का प्रचार करते हैं। इस बीच भाजपा ने फिर से ए. राजा के बयान को लेकर डीएमके पर हमला बोला है। तमिलनाडु भाजपा के अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने कहा, 'जाति के आधार पर विभाजन की बड़ी वजह डीएमके है। उसने तमिलनाडु में नफरत फैलाई है। लेकिन इस नफरत को ए. राजा सनातन धर्म की देन बताते हैं।' यह पूरा विवाद तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि के बयान से शुरू हुआ था।
उदयनिधि ने कहा था कि सनातन धर्म तो डेंगू, मलेरिया और कोरोना जैसा है। इसको खत्म कर देना चाहिए। उनके इस बयान पर खूब बवाल हुआ था और भाजपा ने इसे INDIA गठबंधन से जोड़ते हुए कांग्रेस पर भी हमला बोला था। इससे कांग्रेस ने तो दूरी भी बना ली। लेकिन ए. राजा ने यह कहते हुए फिर से विवाद बढ़ा दिया था कि उदयनिधि ने तो नरमी दिखाई थी। मैं तो कहता हूं कि सनातन की तुलना एचआईवी और कुष्ठ रोग से करनी चाहिए। इसके बाद उनका फिर से यह विवादित बयान आया है।
एक तरफ डीएमके नेताओं के बयान पर बवाल मचा है तो वहीं पार्टी मुखिया एमके स्टालिन आग बुझाने में जुटे हैं। उन्होंने कहा था कि हमने तो 1000 मंदिरों में अभिषेक कराया था, लेकिन वह खबर नहीं चलाई गई। उन्होंने कहा कि उदयनिधि के बयान को गलत ढंग से पेश किया गया था। उनका इरादा किसी धर्म के अपमान का नहीं था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story