भारत

नेता का था सीक्रेट रिलेशनशिप, सियासी सपने को पूरा करने रची खतरनाक साजिश, हुआ गिरफ्तार

jantaserishta.com
15 Oct 2020 5:36 PM IST
नेता का था सीक्रेट रिलेशनशिप, सियासी सपने को पूरा करने रची खतरनाक साजिश, हुआ गिरफ्तार
x

सियासी सपने को पूरा करने के लिए कोई शख्स कितना नीचे गिर सकता है, इसकी मिसाल है कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले का निंगप्पा। ग्राम पंचायत का चुनाव लड़ने के चक्कर में निंगप्पा इतना बेरहम हो गया कि अपनी 2 साल की बेटी की ही जान ले ली। आरोप के मुताबिक ये हत्या एक महीने पहले की गई लेकिन इसका पता अब चला जब बच्ची श्रीशा की मां ने उसकी तलाश में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

बच्ची का जन्म 35 वर्षीय निंगप्पा और शशिकला (29) के बीच सीक्रेट रिलेशनशिप में हुआ। निंगप्पा और शशिकला के बीच ये रिलेशनशिप चार साल पुराना था। दोनों ने इस बारे में अपने परिवार को नहीं बताया था। हाल में जब शशिकला के गांव में रहने वाले परिवार ने उस पर शादी के लिए जोर देना शुरू किया तो उसने निंगप्पा पर अपने रिश्ते को सार्वजनिक करने के लिए दबाव डाला।

निंगप्पा इसके लिए तैयार नहीं हुआ। दरअसल वो ग्राम पंचायत चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा था। रिश्ता खुलने से उसकी चुनावी संभावनाओं पर असर पड़ता। ऐसे में वो अपनी मासूम बच्ची का ही दुश्मन बन गया। खतरनाक साजिश के तहत उसने शशिकला को उसके गांव भेज दिया। नन्ही श्रीशा उसी के पास रह गई।

आगे जो निंगप्पा ने किया वो पिता के रिश्ते को शर्मसार करने वाला है। निंगप्पा हैवान बन गया और दो साल की मासूम को निर्जन स्थान पर ले जाकर उसका गला घोट कर मार डाला। फिर वही उसकी लाश को गड्ढे में दबा कर घर चला आया।

दरअसल, अभियुक्त निंगप्पा पहले से शादीशुदा था और पहली शादी से उसके तीन बेटे है। उसकी पहली पत्नी को शशिकला से उसके रिश्ते के बारे में कोई जानकारी नहीं थी।

शशिकला जब भी फोन पर निंगप्पा से बेटी श्रीशा से बात कराने के लिए कहती तो निंगप्पा कोई न कोई बहाना बना कर टाल देता। हमेशा यही कहता बेटी बिल्कुल ठीक है। आखिरकार 8 अक्टूबर को फोन पर बहस होने के बाद, निंगप्पा ने शशिकला से बेटी के बारे में भूल जाने के लिए कहा।

इसी के बाद शशिकला को शक हुआ और उसने पुलिस से संपर्क किया। निंगप्पा को पुलिस ने 12 अक्टूबर को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक निंगप्पा ने अपने जुर्म को कबूल कर लिया।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story