भारत

पूर्व मंत्री के नाम से नेता को आया फोन, मांगे पैसे, फिर....

Admin2
29 Aug 2022 1:20 AM GMT
पूर्व मंत्री के नाम से नेता को आया फोन, मांगे पैसे, फिर....
x
पढ़े पूरी खबर

मुंबई: महाराष्ट्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक शख्स ने शिवसेना नेता और महाराष्ट्र सरकार में मंत्री रह चुके आदित्य ठाकरे के नाम पर फोन करके पैसे मांगे हैं। यह पैसे युवा सेना के एक कार्यकर्ता से मांगे गए थे। एक अधिकारी ने रविवार को इस मामले की जानकारी दी। पुलिस ने अब इसकी जांच शुरू कर दी है। बताया गया है कि फोन करने वाले ने 25 हजार रुपए की डिमांड की थी।

फोन आया तो रह गया हैरान
दादर के रहने वाले शख्स के मुताबिक उसे एक अनजान नंबर से वॉट्सऐप कॉल आई थी। वॉट्सऐप डीपी में आदित्य ठाकरे की फोटो लगी हुई थी। यह देखकर वह शख्स भी हैरान रह गया था। इसके बाद फोन करने वाले ने 25 हजार रुपए मांगे। उसने कहा कि वह अपने एक दोस्त की मदद करना चाहता है और अगले दिन पैसा वापस कर देगा। उसकी बात सुनते ही फोन रिसीव करने वाले को इस बात का आभास हो गया कि यह एक फेक कॉल है।
शिवसेना ऑफिस में दी जानकारी
इसके बाद इस व्यक्ति ने इस बारे में स्थानीय शिवसेना ऑफिस में भी जानकारी दी। इस बारे में शनिवार को एफआईआर दर्ज की गई। इसके बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि यह फोन नंबर उत्तर प्रदेश का हो सकता है।
Next Story