भारत

‘आप’ के भ्रष्टाचार की परतें खुलने लगी हैं : हरीश खुराना

jantaserishta.com
4 Jun 2025 10:35 AM IST
‘आप’ के भ्रष्टाचार की परतें खुलने लगी हैं : हरीश खुराना
x
नई दिल्ली: स्कूलों में कक्षाओं के निर्माण में कथित भ्रष्टाचार को लेकर आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन को एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की ओर से समन पर भाजपा विधायक हरीश खुराना ने कहा कि आम आदमी पार्टी की भ्रष्टाचार की परतें खुलने लगी हैं।
वीडियो जारी कर भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कहा कि हमारी शिकायत के आधार पर एसीबी ने संज्ञान लेते हुए मनीष सिसोदिया को 9 जून और सत्येंद्र जैन को 6 जून को तलब किया है। कानून अपना काम कर रहा है। सभी दस्तावेज साफ तौर पर बताते हैं कि इस मामले में भ्रष्टाचार हुआ है। जिस क्लासरूम को बनाने में 5 लाख रुपये खर्च हुए, उसकी कीमत 25-30 लाख रुपये बताई गई। यह घोटाला हजारों करोड़ रुपये का है। एफआईआर दर्ज हो चुकी है और अब आप के भ्रष्टाचार की परतें खुलने लगी हैं। कानून के तहत शिकंजा कसता जा रहा है। कानून तो अपना काम कर रहा है, लेकिन, दिल्ली की जनता देख रही है कि किस तरह से जनता के पैसों को लूट लिया गया।
भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) के अनुसार, आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन को सरकारी स्कूलों में 12,748 कक्षाओं के निर्माण में कथित 2,000 करोड़ रुपए के भ्रष्टाचार के मामले में समन जारी किया है। उन दोनों पर बीते 30 अप्रैल को एफआईआर दर्ज की गई थी। सत्येंद्र जैन को 6 जून और मनीष सिसोदिया को 9 जून को पेश होने के लिए बुलाया गया है। यह मामला करीब 2000 करोड़ रुपए के कथित घोटाले से जुड़ा है। करीब 12,748 क्लासरूम और इमारतों के निर्माण में अनियमितता बरतने का आरोप है। इससे पहले मनीष सिसोदिया का नाम कथित दिल्ली शराब नीति घोटाले में भी सामने आया था, जिसमें उन पर आरोप था कि उन्होंने शराब नीति में बदलाव कर कुछ शराब ठेकेदारों को फायदा पहुंचाया। एसीबी के समन पर फिलहाल अभी दोनों नेताओं में से किसी का रिएक्शन नहीं आया है। वहीं, भाजपा इस समन के बाद आम आदमी पार्टी पर हमलावर हो गई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story