भारत

वकील ने चौंकाया, सुनवाई के दौरान अचानक कपड़े उतार लिए, फिर...

jantaserishta.com
6 Sept 2024 9:39 AM IST
वकील ने चौंकाया, सुनवाई के दौरान अचानक कपड़े उतार लिए, फिर...
x
गंदे इशारे भी किए.
केरल: केरल से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक वकील एक खिलाफ अश्लील हरकतें करने के आरोप में FIR दर्ज की गई है। खबर है कि वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए हो रही सुनवाई के दौरान वकील ने अचानक कपड़े उतार लिए थे। इतना ही नहीं वह कोर्ट के सामने गंदे इशारे भी कर रहा था। फिलहाल, आरोपी वकील के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई जारी है।
बार एंड बेंच की रिपोर्ट के अनुसार, केरल में एक कोर्ट के सामने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश हुए वकील ने कपड़े उतार लिए थे। साथ ही वह भद्दे यौन इशारे कर रहा था। घटना 2 सितंबर, सोमवार की है। तब एडवोकेट टीके अजान एक मामले में बहस के लिए इडुक्की के तोड़ुपुझा में अतिरिक्त जिला न्यायाधीश के सामने पेश हुए। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हो रही सुनवाई के दौरान उन्होंने खुद को नग्न कर लिया।
2 सितंबर को अदालत की तरफ से आदेश जारी किया गया, 'जब मामले को सुनवाई के लिए अलग रखा गया था, तब अपीलकर्ता के लिए पेश हुए वकील ने कुछ इशारों के साथ नग्नता दिखाई। अपीलकर्ता को इस निर्देश के साथ केस को स्थगित किया जाता है कि वह अपने वकील को अदालत में व्यक्तिद रूप से पेश होने के लिए सूचित करेंगे। क्योंकि इशारों से बचने के लिए गूगल मीट को बंद कर दिया गया था।'
रिपोर्ट के अनुसार, बेंच क्लर्क की तरफ से इस मामले में शिकायत दर्ज की गई थी। आरोपी वकील के खिलाफ BNS की धारा 79 समेत कई धाराओं के मामला दर्ज किया गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story