भारत

मालिक पर कसा कानून का शिकंजा, पौधों को भैंसों ने किया था नष्ट

jantaserishta.com
25 Sept 2024 5:25 PM IST
मालिक पर कसा कानून का शिकंजा, पौधों को भैंसों ने किया था नष्ट
x
सांकेतिक तस्वीर
बीएनएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है.
मथुरा: यूपी में मथुरा जिले के वृन्दावन में यमुना नदी के किनारे कुंभ के लिए संरक्षित क्षेत्र में लगाए गए पेड़-पौधों को भैंसों द्वारा नष्ट किये जाने के मामले में संबंधित नगर निगम ने भैंसों को जब्त कर उनके मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। वृन्दावन क्षेत्र के प्रभारी अपर नगर आयुक्त सीपी पाठक ने बुधवार को बताया कि मुख्यमंत्री (योगी आदित्यनाथ) के निर्देश पर नगर निगम क्षेत्र में यमुना के किनारे कुंभ मेले के लिए संरक्षित किए गए क्षेत्र में जिला प्रशासन द्वारा विशेष अभियान चलाकर वृक्षारोपण किया गया है।
उन्होंने बताया कि पिछले बृहस्पतिवार को मालूम हुआ कि कम से कम छह भैंसों के एक झुण्ड ने पौधों को नष्ट कर दिया है। उन्होंने बताया कि इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए पहले तो उन सभी भैंसों को कब्जे में लेकर 'कान्हा गो आश्रय सदन' (निगम द्वारा संचालित गौशाला) भेज दिया गया और फिर उनके मालिक लाखन का पता लगाकर उसके खिलाफ राजस्व निरीक्षक मुकेश शर्मा की तहरीर पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पाठक ने बताया कि आवारा पशु आए दिन पेड़-पौधों को नुकसान पहुंचा रहे थे, जिससे परेशान होकर इस प्रकार की अनैच्छिक गतिविधियों पर लगाम लगाने के उद्देश्य से यह कार्यवाही की गई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story