भारत
बाप रे! हो रहा था अंतिम संस्कार, तभी...लोग बड़ी मुश्किल से वहां से निकले
jantaserishta.com
1 March 2025 10:59 AM IST

x
वीडियो हुआ वायरल.
हमीरपुर: हिमाचल प्रदेश में हमीरपुर (Hamirpur) में व्यास नदी के किनारे कुछ लोग शव का अंतिम संस्कार कर रहे थे. इस दौरान तेज बारिश की वजह से नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया और वहां मौजूद लोग फंस गए. पानी इतना बढ़ गया कि जलती हुई चिता भी बहने लगी. इस दौरान लोगों ने ट्रैक्टर की मदद से जैसे-तैसे लकड़ियों और शव को बाहर निकाला.
जानकारी के अनुसार, भडोली गांव के लोग व्यास नदी के किनारे शवों का अंतिम संस्कार करते हैं. शुक्रवार को भी व्यास नदी के किनारे शव का अंतिम संस्कार किया जा रहा था, लेकिन अचानक जलस्तर बढ़ने से लोग बुरी तरह फंस गए.
स्थिति इतनी विकट हो गई कि जलती हुई चिता पानी में बहने लगी. हालात बिगड़ते देख वहां मौजूद लोगों ने ट्रैक्टर की मदद से लकड़ियों और शव को निकालकर किसी अन्य स्थान पर अंतिम संस्कार करने का फैसला किया.
अचानक जलस्तर बढ़ने से अंतिम संस्कार कर रहे लोगों की जान पर बन आई. कुछ लोग मुश्किल से सुरक्षित स्थान पर पहुंचे, जबकि कुछ को ट्रैक्टर की मदद से बाहर निकाला गया. इस पूरी घटना का वीडियो किसी व्यक्ति ने अपने कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
वहीं इस बारे में एसडीम नादौन राकेश शर्मा से बात करने पर उन्होंने बताया कि शुक्रवार को दोपहर बाद की यह घटना बताई जा रही है. इस बारे में वीडियो के माध्यम से ही प्रशासन को पता चला है, लेकिन इस मामले में पुष्टि नहीं हो पा रही है कि यह अंतिम संस्कार किसका किया जा रहा था, क्योंकि जिस जगह का वीडियो दिख रहा है, वह कांगड़ा जिले की सीमा में आता है. फिर भी इस बात की पड़ताल की जाएगी.
हमीरपुर #Hamirpur pic.twitter.com/F44ahAkOFL
— Janta Se Rishta News | जनता से रिश्ता न्यूज़ (@jantaserishta) March 1, 2025
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





