चोरी-छिपे श्मशान घाट में हो रहा था महिला के शव का अंतिम संस्कार, पुलिस को लगी भनक, फिर...

दौसा. राजस्थान (Rajasthan) के दौसा जिले के कीरतपुरा गांव में बीते शुक्रवार को एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. मौत के बाद महिला के ससुराल पक्ष के लोगों ने पीहर पक्ष के लोगों को सूचना नहीं दी और चोरी-छिपे शव के अंतिम संस्कार के लिए श्मशान ले गए. इसी दौरान गांव के ही पड़ोसियों ने विवाहिता की मौत की सूचना पीहर पक्ष को दी, जिसके बाद पीहर पक्ष के लोग सीधे श्मशान घाट पहुंचे और अंतिम संस्कार की प्रक्रिया को रुकवाया. साथ ही पुलिस को सूचना दी. घटना की सूचना मिलने के बाद बांदीकुई और कोलवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची. जलती चिता से शव को बाहर निकाला और बांदीकुई अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया गया.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





