भारत

सीएम योगी की मां का अंतिम संस्कार हरिद्वार में किया जाएगा

Subhi
21 Nov 2026 6:43 AM IST
सीएम योगी की मां का अंतिम संस्कार हरिद्वार में किया जाएगा
x

CM योगी आदित्यनाथ उत्तराखंड स्थित अपने घर पहुंच गए हैं. शुक्रवार, 20 नवंबर को उन्होंने मां के अंतिम दर्शन किए. सावित्री देवी 91 साल की थीं. उम्र से जुड़ी बीमारियों के चलते शुक्रवार को पौड़ी गढ़वाल जिले के पंचूर गांव में उनका निधन हो गया. अब शनिवार को हरिद्वार में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा.

सावित्री देवी पंचूर गांव में रहती थीं. यह CM योगी आदित्यनाथ का पैतृक गांव है. उनका बचपन भी इसी गांव में बीता था. मां के निधन की खबर के बाद सीएम योगी उत्तराखंड पहुंचे और घर जाकर उनके अंतिम दर्शन किए.

पंचूर गांव उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के यमकेश्वर ब्लॉक में है. योगी आदित्यनाथ का जन्म भी इसी इलाके में हुआ था. बचपन के शुरुआती साल उन्होंने यहीं बिताए. बाद में वह गोरखपुर चले गए.

मई 2022 में योगी आदित्यनाथ लंबे समय बाद अपने पैतृक गांव पहुंचे थे. उस समय उन्होंने मां सावित्री देवी से मुलाकात की थी. मां के पैर छूकर आशीर्वाद भी लिया था. लंबे समय बाद हुई इस मुलाकात की तस्वीरें सामने आई थीं.

इससे पहले जून 2024 में भी वह उत्तराखंड गए थे. उस समय उनकी मां ऋषिकेश के AIIMS में भर्ती थीं. अस्पताल पहुंचकर उन्होंने मां का हालचाल जाना. साथ ही, डॉक्टरों से उनकी सेहत के बारे में जानकारी ली. कुछ देर मां के पास रहने के बाद सीएम योगी वहां से चले गए. इलाज के बाद सावित्री देवी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी. हालांकि, आंखों की जांच के लिए उन्हें दोबारा भर्ती कराया गया था.

Next Story