भारत
भाई की कलाई पर आखिरी राखी, बहन ने रोते हुए दी अंतिम विदाई
jantaserishta.com
28 Aug 2026 4:15 PM IST

x
करंट ने छीन लिया भाई का साथ.
हैदराबाद: रक्षाबंधन से ठीक पहले एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जिस घर में त्योहार की तैयारियां चल रही थीं, वहां मातम पसर गया. एक बहन ने अपने मृत भाई की कलाई पर आखिरी बार राखी बांधी और रोते-बिलखते उसे अंतिम विदाई दी.
दरअसल तेलंगाना के शादनगर कस्बे में एक 24 साल के लड़के की मौत हो गई. नेहरू नगर कॉलोनी का रहने वाला जमल्लापुर नवीन को बुधवार को करंट लग गया और उसकी जान चली गई. चटनपल्ली रेलवे गेट के पास स्थित एक मटन शॉप पर नवीन बिजली का तार ठीक कर रहा था. इसी दौरान वो अचानक चालू बिजली के तार की चपेट में आ गया. जोरदार करंट लगने के कारण वो गंभीर रूप से झुलस गया और उसकी जान चली गई.
रक्षाबंधन का त्योहार बेहद करीब होने के कारण भाई की अचानक मौत ने उसकी बहन पूजिता को तोड़कर रख दिया. अस्पताल और घर में चीख-पुकार मच गई. अपने भाई को हमेशा के लिए खो देने के गम में डूबी पूजिता ने उसे आखिरी बार राखी बांधी.
नवीन के पार्थिव शरीर के सामने बैठकर पूजिता ने रोते-बिलखते हुए अपने भाई की कलाई पर आखिरी बार राखी बांधी. उसने नम आंखों से अपने भाई के साथ आखिरी तस्वीर भी खिंचवाई.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





