भारत

जिंदगी का 'आखिरी मैसेज' पैंट पर लिखा...प्रेमिका की हत्या न करने की बात लिखी

jantaserishta.com
25 Dec 2025 4:21 PM IST
जिंदगी का आखिरी मैसेज पैंट पर लिखा...प्रेमिका की हत्या न करने की बात लिखी
x
जानें पूरा मामला.
अंबेडकरनगर: अंबेडकरनगर के सौरभ ने आजमगढ़ के अतरौलिया में पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली. सौरभ पर अपनी नाबालिग प्रेमिका स्नेहा की हत्या का आरोप था, जिसका शव गायब होने के 17 दिन बाद 21 दिसंबर को उसके घर के पास मिला था. सौरभ ने सुसाइड करने से पहले अपनी पैंट की जेब पर लिखा कि उसने स्नेहा की हत्या नहीं की है. पुलिस उसकी तलाश कर रही थी, लेकिन 24 दिसंबर को उसका शव आजमगढ़ के नंदना गांव में फंदे से लटका मिला. अब यह मामला और उलझ गया है क्योंकि आरोपी ने मरने से पहले खुद को बेगुनाह बताया है.
अंबेडकरनगर के राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के पदुमपुर निवासी सौरभ का शव जब आजमगढ़ के अतरौलिया में एक पेड़ से लटका मिला. इतना ही नहीं, उसने अपनी प्रेमिका का मोबाइल नंबर भी वहां लिखा था. सौरभ पहले भी इसी लड़की से छेड़छाड़ के आरोप में जेल जा चुका था और हाल ही में बाहर आया था. जेल से आने के बाद ही 2 दिसंबर को लड़की गायब हुई थी.
इस पूरी घटना ने राजेसुल्तानपुर पुलिस को कटघरे में खड़ा कर दिया है. स्नेहा 2 दिसंबर को गायब हुई और 4 दिसंबर को गुमशुदगी दर्ज हुई, लेकिन पुलिस 15 दिनों तक उसे ढूंढ नहीं पाई. आखिरकार लड़की का शव उसके घर से महज 100 मीटर दूर बरामद हुआ. सवाल उठ रहे हैं कि पुलिस इतने दिनों तक क्या कर रही थी? अब मुख्य आरोपी की मौत के बाद असली कातिल की पहचान करना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बन गई है.
सौरभ की आत्महत्या के बाद उसके परिवार ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं. परिजनों का कहना है कि पुलिस उन्हें लगातार प्रताड़ित कर रही थी. मामले में आजमगढ़ के एसपी ग्रामीण चिराग जैन और आलापुर के क्षेत्राधिकारी प्रदीप सिंह चंदेल ने जांच की बात कही है. अगर सौरभ ने स्नेहा की हत्या नहीं की थी, तो आखिर उसका हत्यारा कौन है? यह एक ऐसा सवाल है जिसका जवाब अब पूरा इलाका ढूंढ रहा है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story