Top News

मां-बेटी के जिंदगी का आखिरी सफर…ट्रक काल बनकर आया

jantaserishta.com
13 Dec 2023 9:26 AM IST
मां-बेटी के जिंदगी का आखिरी सफर…ट्रक काल बनकर आया
x

झालावाड़: राजस्थान के झालावाड़ जिले में अकलेरा भोपाल मार्ग पर अज्ञात ट्रक ने बाइक सवारों को कुचल दिया. इस घटना में मां बेटी की जान चली गई. हादसे की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है.

जानकारी के अनुसार, यह घटना सरडा जोड़ के पास एनएच 52 पर हुआ है. यहां किसी अज्ञात ट्रक ने बाइक सवार तीन लोगों को कुचल दिया, जिसमें दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई. दोनों मां बेटी बताई जा रही हैं. इसमें बाइक चालक युवक भी घायल हो गया. घायल युवक मृतक महिला का दामाद है.

भालता थानाधिकारी अमरनाथ योगी ने बताया कि मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिला क्षेत्र निवासी दिनेश नाम का युवक अपनी सास शीलाबाई और साली राधाबाई के साथ बाइक से कामखेड़ा बालाजी के दर्शन करने जा रहा था. इस दौरान सरहदी से सरड़ा जोड़ के बीच एनएच 52 पर पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी. हादसे में बाइक पर सवार मां और बेटी की मौके पर ही मौत हो गई.

दोनों मृतक महिलाओं की पहचान शीला बाई और राधा बाई के रूप में हुई है. मृतक महिला का दामाद दिनेश भी घायल हो गया. ग्रामीणों की सूचना पर भालता थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए. वहीं घायल को 108 एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया. बोलना थाना पुलिस ने घायल दिनेश के बयान लेकर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस ट्रक की तलाश में जुट गई है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story