भारत

शाहजहां के उर्स का आखिरी दिन, ताजमहल में पाकिस्तान जिंदाबाद का लगा नारा, सुरक्षाकर्मियों ने घेरकर पीटा

jantaserishta.com
1 March 2022 10:12 PM IST
शाहजहां के उर्स का आखिरी दिन, ताजमहल में पाकिस्तान जिंदाबाद का लगा नारा, सुरक्षाकर्मियों ने घेरकर पीटा
x
पढ़े पूरी खबर

मुगल बादशाह शाहजहां के उर्स का आखिरी दिन पर ताजमहल में एंट्री फ्री कर दी गई। इससे भारी भीड़ उमड़ी और अफरातफरी मच गई। इसी दौरान कुछ अराजकतत्वों ने भारत के खिलाफ और पाकिस्तान के पक्ष में नारेबाजी शुरू कर दी। नारेबाजी होते ही हड़कंप मच गया। सुरक्षाकर्मियों ने तत्काल नारे लगाने वालों को पकड़ा और घेर कर उनकी पिटाई की

ताजमहल में निशुल्क प्रवेश से अफरातफरी, भारी भीड़ को रोकने के लिए लाठीचार्ज
मंगलवार को ताजमहल जाने वाली सड़कें सैलानियों से लबालब थी। हर गली में भीड़ दिखाई दे रही थी। भीड़ के कारण स्मारक परिसर में तो पैर रखने की जगह नहीं बची। भीड़ इतनी कि चेकिंग हो तो कैसे। सुरक्षाकर्मियों ने अपनी सहायता को वालिंटियर्स लगाए पर वे भी फेल हो गए।
इसी बीच कुछ ऐसा हो गया जो आज तक के इतिहास में कभी नहीं हुआ। हर भारतीय का सिर शर्म से झुक गया। दो युवकों ने तो हद ही कर डाली। फिरोजाबाद के रहने वाले एक युवक ने सेंट्रल टैंक के पास भारत मुर्दाबाद के नारे लगा दिए। इस पर सीआईएसएफ ने उसकी जमकर पिटाई की। कुछ दूरी पर ही पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने वाले एक युवक का भी सीआईएसएफ ने मार-मारकर बुरा हाल कर दिया। हालत ये थे कि सीआईएसएफ इन्हें नहीं मारती तो वहां मौजूद सैलानी उसका कचूमर ही निकाल देते। घटना की गंभीरता को देखते हुए सीआईएसएफ ने उन्हें हिरासत में ले लिया।
दूसरी तरफ ताजमहल के अंदर और बाहर के इलाकों का भी हाल बुरा था। इससे पहले इतनी भीड़ कभी नहीं देखी गई। छोटे-छोटे बच्चे भीड़ में ही खो गए। उन्हें संभालने वाला कोई नहीं था। बच्चे अपने परिजनों से बिछुड़ने के बाद रोते हुए दिखे। सेंट्रल टैंक और चमेली फर्श पर तो अराजकता का आलम था। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षा बल के जवानों को कई बार लाठियां फटकारनी पड़ीं। इतना ही नहीं पिटने के बाद भी लोग मानने को तैयार नहीं थे। जहां जिसे रास्ता मिलता, उधर से ही गुजर जाता। सुरक्षाकर्मी सीटी बजाकर उन्हें नियमों का पालन करने की सलाह देते रहे, लेकिन किसी ने भी उनकी एक नहीं सुनी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story