भारत

आम आदमी पार्टी की जो पिछली बार हरकत थी वह निश्चित रूप से अपमानजनक थी: मनोज तिवारी

jantaserishta.com
24 Jan 2023 1:58 PM IST
आम आदमी पार्टी की जो पिछली बार हरकत थी वह निश्चित रूप से अपमानजनक थी: मनोज तिवारी
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| दिल्ली के सिविक सेंटर के एमसीडी सदन पार्षदों की शपथ जारी है। इस मौके पर दिल्ली के सिविक सेंटर पहुंचे बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने यहां मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी की जो पिछली हरकत थी निश्चित रूप से आपत्तिजनक थी। आज अगर उन लोगों ने सहयोग किया है। तो अच्छा है अभी मैं अंदर जाकर देखूंगा पार्षदों की शपथ हो रही है। अगर संविधान में है कि एल्डरमैन वोटिंग कर सकते हैं। तो जो संविधान में है उसी अनुसार होगा।
गौरतलब है कि दिल्ली के सिविक सेंटर स्थित एमसीडी सदन में आज सबसे पहले मनोनीत पार्षदों ने शपथ ली। और अब चुने हुए पार्षदों की शपथ चल रही है। 6 जनवरी को मनोनीत पार्षदों के पहले शपथ लेने पर एमसीडी सदन में हंगामा हो जाने पर सदन को स्थगित कर दिया गया था। लेकिन इस बार शांति पूर्वक पार्षद शपथ ले रहे हैं। और आज दिल्ली को नया मेयर मिल जाएगा।
इसी मौके पर सिविक सेंटर पहुंचे मनोज तिवारी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि आम आदमी पार्टी की जो पिछली हरकत थी निश्चित रूप से आपत्तिजनक थी। आज अगर उन लोगों ने सहयोग किया है, तो अच्छा है अभी मैं अंदर जाकर देखूंगा पार्षदों की शपथ हो रही है। अगर संविधान में है कि एल्डरमैन वोटिंग कर सकते हैं। तो जो संविधान में है उसी अनुसार होगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story