भारत

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 रिजल्ट: 'NDA' की आंधी में नहीं जला लालटेन, महागठबंधन के सीएम फेस तेजस्वी यादव पीछे

jantaserishta.com
14 Nov 2025 11:14 AM IST
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 रिजल्ट: NDA की आंधी में नहीं जला लालटेन, महागठबंधन के सीएम फेस तेजस्वी यादव पीछे
x
फ्रेंडली फाइट वाली 11 सीटों में से नौ सीट में NDA गठबंधन आगे महागठबंधन को भारी नुक़सान
Bihar Election Results 2025: राघोपुर से आरजेडी के नेता तेजस्वी यादव पीछे हो गए हैं. वह बीजेपी के उम्मीदवार सतीश कुमार से 1200 वोटों से पिछड़ रहे हैं. बिहार चुनाव में मुकाबला महागठबंधन और एनडीए के बीच था, लेकिन यहां तो अकेले जेडीयू महागठबंधन पर भारी पड़ती दिख रही है.
बिहार चुनाव पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने बयान देते हुए कहा, "शुरुआती रुझान ही बता रहे हैं कि ज्ञानेश कुमार बिहार की जनता के ख़िलाफ़ कामयाब होते दिख रहे हैं. ये लड़ाई बीजेपी, कांग्रेस, आरजेडी और जेडीयू के बीच नहीं है. ये ज्ञानेश कुमार और भारत की जनता के बीच सीधी लड़ाई है."
चुनाव आयोग के हिसाब से देखिए सभी दलों का हाल
बिहार चुनाव रिजल्ट का एक-एक अपडेट चुनाव आयोग अपनी वेबसाइट results.eci.gov.in पर दे रहा है. चुनाव आयोग के रुझान में भी बिहार में एनडीए की सरकार बनती दिख रही है. बिहार में सबसे अधिक सीट जदयू को मिलती दिख रही है. नीतीश की जदयू 82 सीटों के साथ सिंगल लार्जेस्ट पार्टी बनकर उभरती दिख रही है, जबकि राजद का हाल बहुत बुरा है. चलिए जानते हैं चुनाव आयोग के मुताबिक, कौन सी पार्टी कितनी सीटों पर आगे है.
जदयू- 82
भाजपा- 80
राजद- 33
लोजपा (रामविलास)- 22
कांग्रेस-6
सीपीआई एमएल- 6
हम- 5
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null