भारत

क्लास अटेंड करने आता है लंगूर, खुद देखें वीडियो

jantaserishta.com
14 Sept 2022 5:57 PM IST
क्लास अटेंड करने आता है लंगूर, खुद देखें वीडियो
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

देखें वीडियो।
हजारीबाग: झारखंड के हजारीबाग में एक दिलचस्प घटना सामने आई है। जिले के दनुआ गांव एक लंगूर पिछले पांच दिन से स्कूल में पढ़ने के लिए आ रहा है। वह बच्चों के साथ बैठकर ठीक उसी तरह टीचर की पूरी बात सुनता है जैसे सचमुच स्टूडेंट ही हो। इंटरनेट पर लंगूर के क्लास लेने की तस्वीर और वीडियो वायरल है। लोग तरह-तरह के कॉमेंट कर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में लंगूर क्लास में पढ़ाई करता दिख रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो झारखंड में हजारीबाग जिले के अपग्रेडेड प्लस टू हाई स्कूल दनुआ गांव का है। स्कूल स्टाफ ने बताया कि एक लंगूर अचानक स्कूल में आ गया। पहले दिन उसने सातवीं क्लास में आगे की बेंच पर बैठकर पूरी क्लास की। वह ध्यान से टीचर की बातें सुनता रहा। उसने किसी को नुकसान पहुंचाने की कोशिश नहीं की।
मंगलवार को भी वह स्कूल में आया और 9वीं क्लास में बैठा। पिछले 5 दिन से वह सुबह ही स्कूल पहुंच जाता है। हालांकि, बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित प्रिंसिपल रतन कुमार वर्मा ने वन विभाग के अधिकारियों से संपर्क किया। वन विभाग की एक टीम ने लंगूर को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वे असफल रहे। बताया जा रहा है कि इस दौरान लंगूर जंगल की ओर चला गया।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story