
x
फैली सनसनी.
गया: गया जी जिले के टिकारी थाना क्षेत्र में जमीन के विवाद में चचेरे भाई ने भाई की पीट-पीट कर घायल कर दिया। इलाज के दौरान घायल भाई की मौत हो गई। मृतक की पहचान ललन यादव के 40 वर्षीय पुत्र जयराम यादव के रूप में की गई है। वारदात के सयम जयराम घर के बाहर बैठे थे। चचेरे भाई मनीष ने लाठी-डंडा से जयराम पर हमला बोल दिया। मारपीट में जयराम यादव गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल अवस्था में जयराम को अनुमण्डलीय अस्पताल टिकारी में भर्ती कराया गया। प्राथमिक इलाज के बाद जयराम को गया रेफर कर दिया। मगध मेडिकल अस्पताल ले जाते समय जयराम की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि जयराम के सिर व पेट में गम्भीर चोट लगी थी। रविवार को जयराम के शव का पोस्टमार्टम करा लौटे व स्थानीय श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया।
टिकारी थाने के एसएचओ चंद्रशेखर कुमार ने बताया कि हत्या के मामले में मृतक के भांजा राहुल के लिखित शिकायत पर पांच लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। दो संदिग्ध को पूछताछ के लिए थाना लाया गया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





