
राजस्थान (rajasthan) के अजमेर जिले (ajmer) में ईंट-भट्टे पर काम करने वाले एक मजदूर (daily wage worker) के नाम पर 50 करोड़ रुपये का लेनदेन कर बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है. पीड़ित को इस बारे में तब पता चला जब इनकम टैक्स डिपार्टमेंट (income tax department) ने उसे टैक्स के लिए नोटिस भेजा. पीड़ित ने आरोप लगाया कि उसके नाम से फर्जी पैनकार्ड बनाकर बैंक में खाता खोला गया और कंपनी बनाकर करोड़ों का लेनदेन (pan card fruad) किया गया. मजदूर ने बताया कि ईंट भट्टे पर मजदूरी कर वह जैसे-तैसे गुजारा करता है और इतने पैसे उसने सपने में भी नहीं देखी. अब पीड़ित ने पुलिस के पास मदद के लिए गुहार लगाई है जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





