भारत

होली की रात चला चाकू, स्कूटी टच होने पर हुआ था विवाद, हुई हत्या

jantaserishta.com
19 March 2022 11:57 AM IST
होली की रात चला चाकू, स्कूटी टच होने पर हुआ था विवाद, हुई हत्या
x

नई दिल्ली: दिल्ली के नारायणा इलाके में थाने के पास मामूली बात पर हुए झगड़े में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान 27 साल के शिवा के तौर पर हुई है. इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. जिसमें एक नाबालिग भी शामिल है.

होली की रात करीब 10 बजे के आसपास नारायणा थाने के चंद कदमों की दूरी पर एक पान की दुकान पर शिवा का कुछ युवकों के साथ झगड़ा हो गया. उन्होंने शिवा पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए और आरोपी फरार हो गए. लहूलुहान हालत में शिवा को तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया. जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
पुलिस के मुताबिक शिवा रात 10 बजे अपनी स्कूटी से आ रहा था, जब वो नारायण में थाने के पास पीवीआर सिनेमा के पास पहुंचा तो उसकी स्कूटी पान की दुकान पर हल्की सी किसी से टच हो गई. कुछ कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई.
इस दौरान एक शख्स ने चाकू निकाला और शिवा पर तीन वार कर दिए. जब तक पुलिस शिवा को हॉस्पिटल पहुंचा पाती उसकी मौत हो गई. पुलिस ने इस मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है जबकि एक नाबालिग को भी पकड़ा है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story