भारत

हत्या! बाल काटने से मना करने पर फायरिंग, युवक ने मारी गोली, फिर...

jantaserishta.com
25 Nov 2021 11:04 AM IST
हत्या! बाल काटने से मना करने पर फायरिंग, युवक ने मारी गोली, फिर...
x
दो आरोपी गिरफ्तार।

बुलंदशहर: यूपी के बुलंदशहर में एक शख्स को सिर्फ इसलिए गोली मार दी गई क्योंकि उसने बाल काटने से मना कर दिया. ये घटना बुलंदशहर के अगौता थाना क्षेत्र की है जहां पर इरफान नाम के नाई की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. पुराने बकाये को लेकर विवाद चल रहा था और क्योंकि आरोपी ने पैसे नहीं दिए थे, ऐसे में बाल काटने से इनकार कर दिया गया.

नाई की गोली मारकर हत्या
आरोपी का नाम समीर है जो लंबे समय से इरफान से अपने बाल कटवाता था. इस बार भी उसी ने इरफान से बाट काटने के लिए कहा था. लेकिन नाई ने बाल काटने से मना कर दिया. उसने पहले अपने पुराने पैसे मांगे और उसके बाद ही बाल काटने की बात कही. लेकिन समीर को ये बर्दाश्त नहीं हुआ और उसने इरफान को गोली मार दी. आरोपी ने इरफान के भाई पर भी गोली चला दी. इस घटना में इरफान ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, वहीं उसके भाई को अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है.
दो आरोपी गिरफ्तार
इस घटना का वीडियो भी किसी ने बना लिया था और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया. अभी के लिए पुलिस ने मौके पर पहुंच डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने जानकारी दी है कि दोनों नाई और आरोपी एक ही गांव के हैं और एक दूसरे को लंबे समय से जानते थे. इस केस में पुलिस कुछ और आरोपियों की तलाश अभी कर रही है.
घटना की वजह से पूरे गांव में तनाव का माहौल देखने को मिल रहा है. पुलिस बल को तैनात कर रखा है और शांति बनाए रखने का प्रयास जारी है. L
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story