भारत

हत्या! पिता ने पुत्र को कुल्हाड़ी से काट डाला, सामने आई ये वजह

jantaserishta.com
12 Jun 2022 11:25 AM IST
हत्या! पिता ने पुत्र को कुल्हाड़ी से काट डाला, सामने आई ये वजह
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

जौनपुर: जौनपुर के जफराबाद थाना इलाके के उत्तरगावां की अनुसूचित बस्ती में शनिवार की देर रात शराब के नशे में धुत पिता ने अपने बेटे को कुल्हाडी से काट डाला। पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। घटना के छह घंटे बाद आरोपी को पकड़ लिया है।

जफराबाद थाना क्षेत्र के उत्तरगावां की अनुसूचित बस्ती में शनिवार को इंद्रजीत शराब के नशे में धुत था। आरोप है कि रात करीब 12 बजे उसने अपने बेटे राजमन (30) पर किसी विवाद को लेकर कुल्हाड़ी से कई वार कर दिए। कुल्हाडी के वार से राजमन की गर्दन धड़ से लगभग अलग हो गई।
राजमन के छोटे भाई अजय कुमार व गुलशन उसे 108 एम्बुलेंस से जिला अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने राजमन को देखते ही मृत घोषित कर दिया। वहीं हत्यारे पिता इंद्रजीत को पुलिस ने घटना से 6 घंटे बाद गांव के ही हिरासत में ले लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच शुरू कर दी है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story