भारत

केतन मर्डर केस ने किया राजा रघुवंशी मर्डर केस के जख्मों को हरा, भड़कीं Raja की मां, आरोपी Siya को बताया छोटी सोनम

jantaserishta.com
26 Jun 2026 12:27 PM IST
केतन मर्डर केस ने किया राजा रघुवंशी मर्डर केस के जख्मों को हरा, भड़कीं Raja की मां, आरोपी Siya को बताया छोटी सोनम
x
पढ़ें पूरी खबर.
भोपाल: पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड में जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे इस मामले को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं. अब इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की मां उमा रघुवंशी ने भी इस मामले पर अपनी बात रखी है. उन्होंने मुख्य आरोपी सिया गोयल की तुलना अपने बेटे की हत्या के मामले की आरोपी सोनम रघुवंशी से की है.
उमा रघुवंशी का कहना है कि सिया गोयल की चाल-ढाल और उसके चेहरे के भाव देखकर उन्हें अपनी बहू सोनम रघुवंशी की याद आ गई. उनके मुताबिक, सिया के हाव-भाव और उसका व्यवहार काफी हद तक सोनम जैसा लगता है. उन्होंने कहा कि सिया के चेहरे पर अपने ऊपर लगे आरोपों को लेकर किसी तरह का पछतावा दिखाई नहीं देता. इसी वजह से उन्होंने उसे "छोटी सोनम" बताया.
दरअसल, पुणे में मंगेतर केतन अग्रवाल की हत्या के मामले में सिया गोयल और उसके कथित बॉयफ्रेंड चेतन चौधरी की गिरफ्तारी के बाद यह मामला लगातार चर्चा में बना हुआ है. जांच एजेंसियां मामले के अलग-अलग पहलुओं की पड़ताल कर रही हैं. इसी बीच राजा रघुवंशी हत्याकांड के पीड़ित परिवार की यह प्रतिक्रिया सामने आई है.
उमा रघुवंशी ने यह भी कहा कि ऐसे मामलों में यदि आरोपियों को आसानी से जमानत मिल जाती है तो इससे दूसरे आरोपियों का मनोबल बढ़ सकता है. उन्होंने अपनी चिंता जताते हुए कहा कि कानून का डर बना रहना जरूरी है.
गौरतलब है कि राजा रघुवंशी हत्याकांड की सुनवाई फिलहाल शिलांग की अदालत में चल रही है. इस मामले की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी जमानत पर बाहर है, जबकि कथित मास्टरमाइंड राज कुशवाह और तीन अन्य आरोपी अब भी जेल में बंद हैं. फिलहाल पुणे और इंदौर से जुड़े दोनों चर्चित मामलों पर लोगों की नजर बनी हुई है. एक तरफ केतन अग्रवाल हत्याकांड की जांच जारी है, वहीं दूसरी ओर राजा रघुवंशी हत्याकांड की सुनवाई अदालत में चल रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story