भारत

जंगल हुआ गुलजार, टाइगर का सामने आया ये वीडियो

jantaserishta.com
7 Jan 2022 9:13 AM IST
जंगल हुआ गुलजार, टाइगर का सामने आया ये वीडियो
x

अलवर: राजस्थान के सरिस्का के जंगल एकबार फिर टाइगर्स से गुलजार हो उठे हैं। यहां घूमने आने वाले पर्यटकों में टाइगर्स को देखकर खुशी का माहौल है। आपको बता दें कि एक वक्त पर सरिस्का के जंगल टाइगर विहीन हो गए थे।

अलवर में स्थित सरिस्का टाइगर रिजर्व में इन दिनों टाइगर मस्ती करते दिख जा रहे हैं। ऐसा ही एक नजारा बीते सोमवार को भी सामने आया, जब दो टाइगर आमने सामने आए। इस खूबसूरत नजारे को वहां मौजूद एक पर्यटक ने अपने कैमरे में कैद कर लिया। आपको बता दें कि रणथंभौर नैशनल पार्क से कुछ समय पहले सरिस्का में टाइगर शिफ्ट किए गए थे। जानकारी के मुताबिक, सरिस्का में फिलहाल 25 टाइगर हैं।


हाल ही में सरिस्का में कुछ टाइगर्स के साथ कुछ शावक भी देखे गए थे। जिसे लेकर बुधवार को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने खुशी भी जताई थी। गहलोत ने इसे लेकर ट्वीट भी किया था। सीएम गहलोत ने बाघिन और शावकों की तस्वीरें शेयर करते हुए ट्वीट में लिखा था कि यह जानकर अच्छा लगा कि सरिस्का में बाघिन एसटी 19 को शावकों के साथ देखा गया है। राजस्थान में वन्यजीवों को पनपते देखकर अच्छा लगा।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story