भारत
जीजा के साथ मजाक काफी भारी पड़ा, साले को दांत से काटा, उसके बाद तो...हंगामा
jantaserishta.com
10 April 2024 5:45 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
एक महिला समेत दस लोग घायल हो गए।
आरा: बिहार के आरा से एक बड़ा ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। साले को अपने जीजा के साथ मजाक करना काफी भारी पड़ गया। गुस्से से तमतमाए जीजा ने साले को दांत से काट लिया। फिर क्या था, दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस घटना में एक महिला समेत दस लोग घायल हो गए। यह घटना सोमवार, 8 अप्रैल की शाम बड़हरा थाना क्षेत्र के लौहर श्रीपाल गांव की है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
पूरे मामले को लेकर एक पक्ष की सुमित्रा कुमारी ने बताया कि दूसरे पक्ष के चंद्रभूषण कुमार (रिश्ते में लगने वाला साला) ने उसके जीजा को हंसी-मजाक में कुछ उल्टा शब्द बोल दिया थाद्ध इसी बात को लेकर उसके जीजा ने चंद्रभूषण को दांत से काट लिया। इसके बाद चंद्रभूषण ने जीजा और उसके भाई की पिटाई कर दी। इसी दौरान उसकी मां वहां आ गई। दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज होने के बाद मारपीट हो गई।
वहीं दूसरे पक्ष के चंद्रभूषण कुमार ने बताया कि सोमवार की सुबह दूसरे पक्ष के लड़के और वह एक साथ सरकारी पंचायत भवन में बैठे हुए थे। तभी उनके बीच हंसी-मजाक हो रहा था। इसी दौरान कुछ ऐसा मजाक हुआ कि जीजा को पसंद नहीं आया। इस दौरान लड़कों के बीच गाली-गलौज के बाद मामला शांत हुआ। फिर शाम में बात घर वालों तक पहुंच गई। सोमवार की दोनों पक्ष भिड़ गए।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





